पढ़ाई के दौरान शोरगुल करने वालों की खातिरदारी करेगी यूपी पुलिस, छात्रों को दी ये सलाह

बोर्ड एग्जाम के दौरान छात्रों की पढ़ाई के लिए यूपी पुलिस ने नागरिकों से शोर कम करने की अपील की है. डीजे, लाउडस्पीकर और तेज म्यूजिक से बचें और किसी भी परेशानी के लिए हेल्पलाइन पर कॉल करें. पुलिस शोरगुल करने वालों से अच्छे से निपटेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
UP Board Exam 2026

UP Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षाओं का सीजन आते ही हर घर में पढ़ाई का माहौल बन जाता है और इसी समय सबसे बड़ी परेशानी बनता है आसपास का शोरगुल जो बच्चों का ध्यान बार बार भटकाता है. कभी तेज डीजे की आवाज तो कभी टीवी का हाई वॉल्यूम बच्चों की मेहनत पर पानी फेर देता है और रात भर की तैयारी भी बेअसर लगने लगती है. ऐसे में यूपी पुलिस की 112 सेवा का नया शोर नियंत्रण कैंपेन छात्रों और पैरेंट्स के लिए किसी गुड न्यूज से कम नहीं है क्योंकि अब पढ़ाई में बाधा बनने वाले शोर के खिलाफ सीधे मदद मिल सकती है.

शोर से पढ़ाई पर असर

पुलिस ने प्रदेश के सभी लोगों से अपील की है कि परीक्षा के दौरान अनावश्यक शोर से बचें. खासकर डीजे, हाई वॉल्यूम वाले म्यूजिक, लाउडस्पीकर और टीवी की आवाज छात्रों का कंस्ट्रेशन बिगाड़ सकती है. एग्जाम के समय छोटी सी आवाज भी बच्चों का फोकस तोड़ देती है और कई बार पूरा टॉपिक समझने में दिक्कत होने लगती है. आसपास होने वाली पार्टियां या लाउड म्यूजिक बच्चों के कॉन्फिडेंस को भी प्रभावित करता है जिससे एग्जाम के दौरान स्ट्रेस बढ़ जाता है.

112 की पहल से बढ़ी उम्मीद

अब अगर आपके आसपास जरूरत से ज्यादा शोर हो रहा है तो सीधे 112 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश करेगी ताकि बच्चों की पढ़ाई में कोई रुकावट ना आए.

टीवी और डीजे पर रखनी होगी नजर

कैंपेन के जरिए लोगों से अपील की गई है कि एग्जाम के दौरान डीजे बंद रखें और टीवी का वॉल्यूम कम करें. ये छोटी छोटी सावधानियां बच्चों के लिए बड़ा फर्क पैदा कर सकती हैं और उनके एग्जाम रिजल्ट पर भी अच्छा असर डाल सकती हैं.

पैरेंट्स और आसपास के लोगों की जिम्मेदारी

इस समय अभिभावकों और पड़ोसियों से भी उम्मीद की जा रही है कि वे बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करें. थोड़ी सी समझदारी और ध्यान ही हजारों छात्रों के भविष्य को बेहतर बना सकती है. शांत माहौल न सिर्फ पढ़ाई में मदद करता है, बल्कि छात्रों का कॉन्फिडेंस बढ़ाता है और परीक्षा के दिन उनका परफॉर्मेंस भी बेहतर होता है.

Advertisement

आप क्या कर सकते हैं

  • घर में और बाहर शोर कम रखें.
  • डीजे या म्यूजिक का इस्तेमाल सीमित करें.
  • किसी भी परेशानी या शोर की शिकायत के लिए 112 पर तुरंत संपर्क करें.
  • बच्चों को पढ़ाई के दौरान उन्हें मोटिवेट करें और सपोर्ट करें.

बोर्ड एग्जाम में गलत सवाल आने पर छात्रों को कैसे मिलते हैं नंबर? जानें कहां होती है शिकायत

Featured Video Of The Day
Stone Pelting in Jabalpur: जबलपुर में बवाल! 2 गुटों में जमकर पथराव #lathicharge #short #viral #ndtv