UP SIRF Ranking:नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) की तरफ से हर साल यूनिवर्सिटी रैंकिंग जारी की जाती है. इसमें बताया जाता है कि हर स्ट्रीम के लिए कौन से कॉलेज टॉप पर हैं. इंजीनियिंग से लेकर मेडिकल और बाकी तमाम तरह के कोर्सेस के लिए ये रैंकिंग जारी होती है. अब इसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी रैंकिंग सिस्टम लाया गया है. यूपी के तकनीकी शिक्षा विभाग ने 'स्टेट इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क' (SIRF) की शुरुआत की है. इसमें सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों की रैंकिंग जारी की जा रही है. इस साल की रैंकिंग में टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट जारी की गई है.
यूपी के इस कॉलेज को मिली पहली रैंक
यूपी SIRF के की इस रैंकिंग में कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (KNIT), सुल्तानपुर को सबसे ऊपर रखा गया है. राज्य में इस कॉलेज का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है. बताया गया है कि रिसर्च से लेकर बुनियादी सुविधाओं और बाकी चीजों को ध्यान में रखते हुए ये रैंकिंग तैयार की गई है. इस रैंकिंग सिस्टम से इंजीनियरिंग कॉलेजों की गुणवत्ता को बढ़ाने और उनमें कॉम्पिटिशन की भावना पैदा करना है. चार नए कॉलेजों में से इंजीनियरिंग कॉलेज गोंडा 184 नंबर्स के साथ सबसे आगे रहा.
क्वालिटी पर ज्यादा फोकस
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ये NIRF की तरफ बढ़ने वाला एक कदम है. अब क्वांटिटी के बजाय क्वालिटी पर फोकस किया जा रहा है. नए कॉलेज खोलने के बजाय मौजूदा संस्थानों को मजबूत करने की तरफ ध्यान दिया जा रहा है. राज्य स्तर पर जारी होने वाली इस तरह की रैंकिंग में हर कॉलेज शामिल होना चाहता है और खुद की रैंकिंग सुधारने के लिए लगातार कोशिश करेगा. फैकल्टी से लेकर रिजल्ट, इनोवेशन, एक्टिविटीज, वर्कशॉप, कैंपस प्लेसमेंट और रिसर्च जैसी चीजों के लिए अलग-अलग नंबर दिए जा रहे हैं.
दुनिया के किन देशों के स्कूल सिलेबस में पहुंच चुका है AI? देख लीजिए पूरी लिस्ट