UP Government School Holiday Tomorrow : यूपी सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 26 अक्टूबर 2026, दिन सोमवार को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) घोषित कर दिया है. सरकार के इस फैसले से राज्य के सभी सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और कॉलेजों में कल छुट्टी रहेगी.
क्या हुआ है बदलाव?
दरअसल, उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग ने पहले 17 नवंबर 2025 को साल 2026 की छुट्टियों की लिस्ट जारी की थी, उसमें महर्षि वाल्मीकि जयंती के लिए 26 अक्टूबर 2026 को केवल रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे (Restricted Holiday) घोषित किया गया था.
क्या होता है Restricted Holiday
निर्बन्धित अवकाश (Restricted Holiday) का मतलब होता है कि यह छुट्टी ऑप्शनल होती है. यानी कर्मचारी अपनी मर्जी से इसे ले सकते हैं, यह अनिवार्य छुट्टी नहीं होती. लेकिन अब, उत्तर प्रदेश सरकार ने वाल्मिकी जयंती की छुट्टी पर दोबारा गहराई से सोच विचार किया. इसके बाद मुख्यमंत्री और राज्यपाल की मंजूरी के साथ यह निर्णय लिया गया कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के महत्व को देखते हुए इसे पब्लिक हॉलीडे घोषित किया जाए.
प्रमुख सचिव ने जारी किया आदेशइस संबंध में 25 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव एस०वी०एस० रंगा राव के हस्ताक्षर से एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की गई है. इस आदेश के तहत पूर्व में जारी 17 नवंबर 2025 की सूची को इस सीमा तक संशोधित माना जाएगा.
जरूरी बातआदेश में एक जरूरी तकनीकी बात भी बताई गई है कि यह छुट्टी निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट ऐक्ट (Negotiable Instruments Act), 1881 के अधीन नहीं होगी. मतलब कि सरकारी विभागों और शिक्षण संस्थानों में तो छुट्टी रहेगी, लेकिन बैंकों के कामकाज इस एक्ट के तहत पूरी तरह प्रभावित नहीं होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं