UP Board 10th-12th Re-evaluation: कॉपियों की री-चेकिंग शुरू, बिना देर किए इन स्टेप्स से करें अप्लाई

How to apply for UP Board Scrutiny : यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं स्क्रूटनी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू. जानें फीस, अंतिम तिथि और स्टेप-बाय-स्टेप आवेदन करने का तरीका...

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बोर्ड ने साफ कर दिया है कि बिना ऑनलाइन फॉर्म भरे सीधे भेजा गया कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

UP Board Scrutiny 2026 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के नतीजों के बाद अब उन छात्रों को एक मौका दिया है जो अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं. बोर्ड ने कॉपियों की री-चेकिंग यानी 'स्क्रूटनी' (Scrutiny) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. छात्र 17 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की पूरी प्रोसेस और फीस के बारे में विस्तार से जानकारी आगे दी जा रही है..

17 मई है आखिरी तारीख

UPMSP ने अपने आधिकारिक 'X' हैंडल के जरिए जानकारी दी है कि जो छात्र अपनी आंसर शीट्स का पुनर्मूल्यांकन कराना चाहते हैं, वे समय रहते अप्लाई कर दें. ध्यान रहे कि 17 मई के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा.

स्क्रूटनी फीस और जरूरी नियम

फीस

बोर्ड ने प्रति प्रश्नपत्र (Subject) 500 रुपये फीस निर्धारित की है.

लिखित और प्रैक्टिकल

अगर आप लिखित और प्रयोगात्मक (Practical) दोनों परीक्षाओं की स्क्रूटनी चाहते हैं, तो आपको दोनों के लिए अलग-अलग फीस देना होगा.

ऑफलाइन आवेदन नहीं

बोर्ड ने साफ कर दिया है कि बिना ऑनलाइन फॉर्म भरे सीधे भेजा गया कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

Advertisement

आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
  • होमपेज पर 'Scrutiny Registration' के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और जन्म तिथि डालकर लॉगिन करें.
  • जिन विषयों की स्क्रूटनी करानी है, उन्हें चुनें और ऑनलाइन फीस जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर लें.

आवेदन पत्र के साथ फीस की रसीद अटैच करें और उसे रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए निर्धारित क्षेत्रीय कार्यालय (Regional Office) को 17 मई तक भेज दें.

कैसा रहा इस साल का रिजल्ट?

बता दें कि यूपी बोर्ड ने 23 अप्रैल को कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित किए थे. इस साल 10वीं का पास प्रतिशत 90.42% रहा, जबकि 12वीं में 80.38% छात्र सफल हुए. हाईस्कूल में करीब 26.02 लाख और इंटर में 24.91 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक अनिवार्य हैं.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Parvesh Verma का AAP पर पलटवार, Arvind Kejriwal को बताया Rehman Dakait | Raghav Chadha