How to check UP Board Result Through Digilocker: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) साल 2026 के हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट कुछ ही घंटों में जारी करने वाला है. छात्र अपना स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट्स के जरिए देख सकते हैं. इनमें upresults.nic.in, upmsp.edu.in और results.upmsp.edu.in शामिल हैं. छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्मतिथि और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत होगी. हालांकि, इस बीच इंटरनेट ट्रैफिक ज्यादा होने की स्थिति में वेबसाइट धीमी हो सकती है. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. इस दौरान छात्र दूसरे ऑप्शंस से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
डिजीलॉकर से भी उपलब्ध है डिजिटल मार्कशीट
यूपी बोर्ड ने इस बार छात्रों की सुविधा के लिए डिजीलॉकर के माध्यम से भी रिजल्ट उपलब्ध कराया है. डिजीलॉकर से प्राप्त डिजिटल मार्कशीट पूरी तरह वैलिड मानी जाएगी. इससे छात्रों को भविष्य में डॉक्युमेंट्स सुरक्षित रखने में भी आसानी होगी. यूपी बोर्ड ने डिजीलॉकर का क्यूआर कोड भी जारी कर दिया है, जिसे स्कैन करके छात्र रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
UP Board 10th Result Link 2026
UP Board 12rh Result Link 2026
डिजीलॉकर से रिजल्ट देखने का प्रोसेस
छात्र इन आसान स्टेप्स की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं -
स्टेप 1 : सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में https://results.digilocker.gov.in/ लिंक खोलें या उपलब्ध QR कोड स्कैन करें.
स्टेप 2 : होम पेज पर “Board Results” सेक्शन में जाएं.
स्टेप 3 : “Uttar Pradesh Board of High School and Intermediate Education (UP Board)” पर क्लिक करें.
स्टेप 4 : परीक्षा वर्ष 2026 और कक्षा (10वीं या 12वीं) चुनें.
स्टेप 5 : यहां जरुरी डिटेल्स भरें, जैसे -
10वीं क्लास के लिए: रोल नंबर और जन्म तिथि
12वीं के लिए: रोल नंबर और माता का नाम
स्टेप 6 : नियम एवं शर्तें स्वीकार कर “Submit” बटन पर क्लिक करें.
स्टेप 7 : स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है.
डिजिटल मार्कशीट प्राप्त करने का तरीका
रिजल्ट देखने के बाद छात्र “Access DigiLocker Now” ऑप्शन पर क्लिक कर अपनी डिजिटल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं. अगर छात्र का डिजीलॉकर पर पहले से अकाउंट नहीं है, तो वे मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. लॉगिन करने के बाद “Issued Documents” या “Search Document” सेक्शन में जाकर मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है.
बोर्ड के मुताबिक, डिजीलॉकर से डाउनलोड की गई मार्कशीट पूरी तरह मान्य है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के इस्तेमाल के लिए अपनी डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखें.