क्या यूपी और उत्तराखंड बोर्ड एक साथ जारी करेंगे 10वीं-12वीं का रिजल्ट? ये है लेटेस्ट अपडेट

UP Board Result Date: उत्तराखंड बोर्ड की तरफ से साफ कर दिया गया है कि रिजल्ट 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा. अब माना जा रहा है कि यूपी बोर्ड भी इसी दिन रिजल्ट जारी कर सकता है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एनडीटीवी पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Uttarakhand Board Result: यूपी और उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट

UP Board Result Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से जल्द ही बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि 25 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया जाएगा. इसी के साथ उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट का भी लाखों छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ताजा अपडेट के मुताबिक उत्तराखंड बोर्ड भी 25 अप्रैल को ही सुबह 10 बजे बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करेगा. हालांकि अब तक यूपी बोर्ड की तरफ से आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है. आइए जानते हैं कि रिजल्ट लिंक एक्टिवेट होते ही तुरंत इसे कैसे चेक कर सकते हैं. 

यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार 

यूपी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार करीब 52 लाख से ज्यादा छात्र कर रहे हैं. इसके लिए वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लगातार लेटेस्ट अपडेट चेक कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और कभी भी रिजल्ट जारी किया जा सकता है. आमतौर पर यूपी बोर्ड की तरफ से पहले ही बता दिया जाता है कि रिजल्ट कब जारी किया जाएगा. पिछले साल का ट्रेंड देखें तो रिजल्ट 25 अप्रैल को ही जारी हुआ था, ऐसे में इस साल भी कहा जा रहा है कि रिजल्ट इसी दिन जारी हो सकता है. 

ऐसे चेक करें यूपी बोर्ड का रिजल्ट 

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं
  • वेबसाइट पर जाने के बाद होमपेज पर दिख रहे यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2026 (10वीं ) या यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 (12वीं ) लिंक पर क्लिक करें
  • नया टैब खुलने पर आपको अपना रोल नंबर डालना होगा और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • सबमिट करते ही यूपी बोर्ड 10वीं या फिर 12वीं का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • छात्र स्कोरकार्ड देखने के बाद यहीं से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं 

NDTV पर ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  1. एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें. 
  3. यहां आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
  4. UP Board Class 10/12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
  5. इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 
  6. इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा.
  7. ऐसा करते ही यूपी बोर्ड 12वीं या 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट भी होने वाला है जारी

यूपी के अलावा पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के भी लाखों छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. उत्तराखंड बोर्ड सचिव की तरफ से साफ कर दिया गया है कि रिजल्ट 25 अप्रैल को ही जारी किया जाएगा. शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत इस मौके पर मौजूद रहेंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in पर जाकर स्कोरकार्ड देख सकते हैं. 

ऐसे चेक करें उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट

  • रिजल्ट देखने के लिए उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in पर जाएं
  • यहां होमपेज पर Board Exam वाले लिंक पर क्लिक करने के बाद 10th Result 2026 या 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड डालना होगा 
  • इसके बाद आपका 10वीं या 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा 
  • यहां से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं 

MP Board 2nd Exam 2026: MP बोर्ड सेकेंड एग्जाम के लिए आज लास्ट डेट, अभी भरें फॉर्म नहीं तो साल भर का इंतजार करना पड़ेगा

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Elections | 'खरगे ने PM Modi को अपमानित किया....': केंद्रीय मंत्री Kiren Rijiju