UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम का इंतजार अब खत्म होने वाला है. कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 4 अप्रैल 2026 तक पूरा हो चुका है और बोर्ड अब रिजल्ट घोषित करने की अंतिम तैयारी में है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेरिट लिस्ट जारी करने से पहले यूपी बोर्ड एक बेहद गोपनीय और महत्वपूर्ण प्रक्रिया अपनाता है?
यह प्रक्रिया है टॉपर्स की कॉपियों का दोबारा फिजिकल वैरिफिकेशन (Physical Verification). आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों किया जाता है और इसके पीछे का तर्क क्या है.
यूपी बोर्ड दुनिया के सबसे बड़े शिक्षा बोर्डों में से एक है. इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के भविष्य का फैसला करते समय किसी भी चूक की गुंजाइश नहीं छोड़ी जा सकती. टॉपर्स की कॉपियों को दोबारा इसलिए चेक किया जाता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि अंक देने में कोई मानवीय त्रुटि (Human Error) न हुई हो.
2. राइटिंग और उत्तरों का मिलानअक्सर बोर्ड को यह डर रहता है कि कहीं किसी गलत तरीके से अंक तो नहीं बढ़ाए गए. इसके लिए टॉपर्स को व्यक्तिगत रूप से लखनऊ या क्षेत्रीय कार्यालयों में बुलाया जाता है. वहां विशेषज्ञ उनकी हैंडराइटिंग का मिलान उनकी उत्तर पुस्तिकाओं से करते हैं. साथ ही, उनसे कुछ सवाल भी पूछे जाते हैं ताकि यह पुष्टि हो सके कि उत्तर उन्होंने खुद ही लिखे हैं.
इस साल यूपी बोर्ड ने CBSE की तर्ज पर स्टेप मार्किंग व्यवस्था लागू की है. दोबारा जांच के दौरान यह देखा जाता है कि परीक्षकों ने हर स्टेप पर सही अंक दिए हैं या नहीं.
4. साइबर फ्रॉड और फेक कॉल्स से बचावरिजल्ट से पहले कई बार जालसाज छात्रों को फोन कर नंबर बढ़ाने का लालच देते हैं. बोर्ड का यह कड़ा वेरिफिकेशन प्रोसेस ऐसी किसी भी धांधली को रोकने के लिए एक सुरक्षा कवच का काम करता है.
सूत्रों की मानें तो यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 20 से 25 अप्रैल 2026 के बीच आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है. छात्र अपना स्कोरकार्ड upmsp.edu.in पर देख सकेंगे.