UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं के 6 टॉपर्स में शामिल अकेला लड़का कौन है? इतने प्रतिशत अंकों के साथ हुआ पास

UP Board Result 2026 Topper: यूपी बोर्ड रिजल्ट में इस बार लड़कियों ने फिर से बाजी मार ली है. टॉपर्स लिस्ट में भी लड़कियों का जलवा बरकरार है. हालांकि एक लड़के ने 10वीं की टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
UP Board Result 2026 Topper: 10वीं के टॉपर्स की लिस्ट

UP Board Result 2026 Topper: यूपी बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी हो चुका है. इस बार 10वीं का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में बेहतर रहा, वहीं 12वीं में पासिंग पर्सेंट थोड़ा कम रहा है. इस बार के रिजल्ट में भी लड़कियों का ही जलवा रहा है. टॉपर्स के जो नाम सामने आए हैं, उनमें लगभग सभी लड़कियां शामिल हैं. हालांकि 10वीं के कुल 6 टॉपर्स में एक लड़के का नाम भी है, जिसे लेकर लोगों में काफी ज्यादा दिलचस्पी है. लोग पूछ रहे हैं कि आखिर किस लड़के ने अकेले इस टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई है. आइए जानते हैं कि 10वीं के टॉपर्स में शामिल ये इकलौता लड़का कौन है. 

10वीं में 6 छात्रों ने किया टॉप 

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में कुल 6 छात्रों ने टॉप किया है. जिनमें 97.83 प्रतिशत अंकों के साथ पहले नंबर पर बाराबांकी की अंशिका वर्मा और सीतापुर की रहने वालीं कशिश वर्मा का नाम शामिल है. वहीं दूसरे नंबर पर बाराबांकी की अदिति हैं, जिन्होंने 97.50 प्रतिशत नंबर हासिल किए हैं. तीसरे नंबर पर तीन छात्रों के नाम हैं, जिनमें से दो लड़कियां और एक लड़का शामिल है.

10वीं बोर्ड परीक्षा में तीसरा स्थान पाने वाले छात्रों में सीतापुर की अर्पिता, बाराबांकी की परी वर्मा और झांसी के रहने वाले ऋषभ साहू शामिल हैं. ऋषभ टॉपर्स लिस्ट में अपना नाम दर्ज करने वाले अकेले लड़के हैं. इन तीनों छात्रों को 97.33% नंबर मिले हैं. 

12वीं के टॉपर्स में सभी लड़कियां

यूपी बोर्ड 12वीं में सीतापुर की रहने वालीं शिखा वर्मा ने 97.60% के साथ टॉप किया है. वहीं उनके बाद दूसरे स्थान पर बरेली की नंदिनी गुप्ता और बाराबांकी की श्रिया वर्मा हैं. दोनों को 97.20 प्रतिशत अंक मिले हैं. तीसरे नंबर पर 97% के साथ बरेली की सुरभि यादव और बाराबांकी की पूजा पाल हैं. इन सभी टॉपर्स को राज्य सरकार की तरफ से सम्मानित किया जाएगा. 

बोर्ड परीक्षाएं यूपी के सभी 75 जिलों में 8,033 केंद्रों पर 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं. कॉपियों की चेकिंग 18 मार्च से 4 अप्रैल तक कुल 254 केंद्रों पर कराई गई, जिसमें करीब 55,976 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई.इंटरमीडिएट की लगभग 1.23 करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन किया गया.

Advertisement

UP Board Result 2026: पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, जानिए इस साल का पर्सेंटेज

Featured Video Of The Day
ओडिशा में आवारा डॉगी 'काली' ने बचाई 30 बच्चों की जान, जहरीले नाग से भिड़कर दी कुर्बानी