4 minutes ago

 UPMSP UP Board Result 2026 date time Live Updates : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है. बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम कल, 23 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 बजे जारी किया जाएगा. यूपी बोर्ड के 50 लाख से ज्यादा छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर रिजल्ट जारी किया जाएगा, जिसे छात्र 4 बजे के बाद देख सकते हैं. एनडीटीवी पर भी छात्र अपना रिजल्ट क्यूआर कोड स्कैन करके देख सकते हैं. रिजल्ट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी. 

मुख्य अपडेट्स एक नजर में

रिजल्ट की तारीख: 23 अप्रैल 2026

समय: शाम 04:00 बजे

स्थान: माध्यमिक शिक्षा परिषद, मुख्यालय, प्रयागराज

कुल छात्र: लगभग 50 लाख से अधिक (लगभग)

UP Board 10th 12th Result 2026 Live Updates : रिजल्ट कहां और कैसे देखें?

भारी ट्रैफिक के कारण अक्सर बोर्ड की मुख्य वेबसाइट स्लो हो जाती है. ऐसे में छात्र निम्नलिखित प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट: www.upmsp.edu.in
  • डिजी लॉकर: https://results.digilocker.gov.in/
Apr 22, 2026 15:47 (IST)

UP Board Result Marksheet: सबसे पहले कैसे चेक करें अपनी मार्कशीट?

यूपी बोर्ड का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी हो जाएगा. सबसे पहले रिजल्ट चेक करने के लिए कुछ ट्रिक का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

  • छात्र सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए अलग-अलग फोन या लैपटॉप पर उन साइट्स को खोलकर रखें, जिन पर रिजल्ट आएगा. 
  • रिजल्ट लिंक एक्टिवेट होते ही तेजी से अपना रोल नंबर डालें, इससे जल्दी रिजल्ट खुलने के चांस होंगे. 
  • आधिकारिक वेबासाइट के अलावा दूसरी वेबसाइट्स पर भी रिजल्ट खोलने की कोशिश करते रहें. 

Apr 22, 2026 14:43 (IST)

UP Board Result 2026 LIVE: नंबर बढ़ाने के नाम पर हो सकती है ठगी

UP Board Result 2026 LIVE UPDATES: छात्रों और अभिभावकों को कड़ी चेतावनी देते हुए, UP Board ने आगाह किया है कि नतीजों के समय कुछ स्कैमर सीधे लोगों से संपर्क करके परीक्षा से जुड़ी जानकारी मांग सकते हैं और पैसे के बदले नंबर बढ़ाने के झूठे वादे कर सकते हैं.

बोर्ड ने साफ किया है कि वह नंबरों या नतीजों से जुड़े मामलों पर बात करने के लिए कभी भी सीधे छात्रों से संपर्क नहीं करता है. इसलिए, किसी भी कॉल, मैसेज या ऑफर पर भरोसा न करें और सतर्क रहें. छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसी धोखाधड़ी वाली योजनाओं से दूर रहें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें.

Apr 22, 2026 14:28 (IST)

UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2026 Date Live Updates: इस बार यूपी बोर्ड मार्कशीट में होगा खास Monogram

UP Board Result 2026 Live: अब यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की मार्कशीट ए-4 साइज में होगा. साथ ही मार्कशीट में  मोनोग्राम लगाया जाएगा वह धूप में ले जाने पर लाल रंग में दिखेगा और छांव में आने के बाद इसका रंग बदल जाएगा. इससे आपकी मार्कशीट में किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी. साथ ही मार्कशीट न तो फटेगी और न ही गलेगी.

Apr 22, 2026 14:13 (IST)

UP Board 10th 12th Result 2026 Live Updates: इन ऐप्स पर चेक करें 10वीं-12वीं का रिजल्ट

आप UMANG ऐप और DigiLocker के माध्यम से भी रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट आसानी से एक्सेस कर सकते हैं. 

Advertisement
Apr 22, 2026 14:05 (IST)

UP Board 10th 12th Result 2026 Live Updates:डिजिलॉकर ऐप व पोर्टल पर भी जारी होगा रिजल्ट

10वीं 12वीं यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 का ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in के अलावा results.digilocker.gov.in पर भी जारी किया जाएगा. यहां से भी आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यूपी बोर्ड परिणाम के साथ मार्कशीट कम सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर जारी किया जाएगा. यह वेरीफाइड होने के साथ डिजिटली साइन भी होगा. 

Apr 22, 2026 13:39 (IST)

UPMSP RESULT 2026 LIVE UPDATES : ऑफिशियल वेबसाइट हो जाए स्लो तो क्या करें ?

भारी ट्रैफिक के कारण अक्सर बोर्ड की मुख्य वेबसाइट स्लो हो जाती है. ऐसे में छात्र निम्नलिखित प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर सकते हैं:

आधिकारिक वेबसाइट: www.upmsp.edu.in

डिजी लॉकर: https://results.digilocker.gov.in/

Advertisement
Apr 22, 2026 13:38 (IST)

UP Board 10-12th Result 2026 LIVE : यूपी बोर्ड रिजल्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन

Apr 22, 2026 13:33 (IST)

UP Board 10th 12th Result 2026 Live Updates: रिजल्ट कहां और कैसे देखें?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

'UP Board Class 10th/12th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें.

अपना Roll Number और सुरक्षा कोड दर्ज करें.

सबमिट बटन दबाते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर होगा.

भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट जरूर ले लें.

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections 2026: '4 मई को बंगाल में भगवा ध्वज फहरेगा...' : Kolkata में CM Yogi | BREAKING