1 hour ago

UP Board 10th, 12th Result 2026 Date, Time, Direct Link  Updates : आखिरकार 52 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो गया. यूपी बोर्ड ने आज अपने ऑफिशियल एक्स एकाउंट (X) पर 10वीं और 12 वीं के नतीजे की तारीख का एलान कर दिया है.उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आधिकारिक तौर पर पुष्टी कर दी है कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल, 23 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 बजे घोषित किया जाएगा. यह परिणाम बोर्ड मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जारिए जारी किया जाएगा. परिणाम जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in के साथ-साथ डिजिलॉकर (results.digilocker.gov.in) पर भी देख सकेंगे.


आपको बता दें कि रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर की जरूरत होगी. ऐसे में स्टूडेंटस अपनी एडमिट कार्ड जिसपर रोल नंबर मेंशन होता है, उसको अपने पास रख लें. ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट परीक्षार्थी UMANG APP और एनडीटीवी पर जाकर भी अपना स्कोर देख सकते हैं.

विदित हो कि इस साल दोनों कक्षाओं को मिलाकर मिलाकर कुल 53 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. ऐसे में अब लाखों छात्रों के दिल की धड़कनें तेज हो गई हैं. 

UP Board Result 2026 date time Updates

Apr 22, 2026 18:14 (IST)

UP Board Result 2026 Live Updates : बिना स्मार्टफोन और इंटरनेट के कैसे चेक कर सकते हैं यूपी बोर्ड रिजल्ट

UP Board Result 2026 Live: जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वे भी आसानी से अपने नतीजे देख सकते हैं. बोर्ड इसके लिए एक SMS सेवा उपलब्ध कराएगा, जिसके जरिए छात्रों को बस अपने मोबाइल फोन से एक तय नंबर पर अपना रोल नंबर भेजना होगा. इसके बाद, छात्रों के नतीजे जिसमें उनके अंकों का पूरा ब्योरा शामिल होगा उसी नंबर पर SMS के जरिए तुरंत भेज दिए जाएंगे. यह सुविधा उन छात्रों के लिए खास तौर पर फायदेमंद है जो दूरदराज के इलाकों या ऐसे क्षेत्रों में रहते हैं जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी सीमित है.

Apr 22, 2026 17:51 (IST)

UP बोर्ड रिजल्ट 2026 Live: UP बोर्ड के नतीजों के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी होगी

UP बोर्ड रिजल्ट 2026 Live Updates: UP बोर्ड नतीजों के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा. कक्षा 10 और कक्षा 12 के टॉपर्स के लिए अलग-अलग लिस्ट रिलीज की जाएंगी. कक्षा 12 के नतीजे संबंधित स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) के अनुसार घोषित किए जाएंगे. 

Apr 22, 2026 17:45 (IST)

UP Board Result 2026 LIVE: UP Board 10वीं और 12वीं के नतीजे 2026 कैसे और कहां देखें

UP Board Result 2026 LIVE UPDATES : Step 1 – UP Board 10वीं और 12वीं के नतीजे देखने के लिए, सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट: upmsp.edu.in पर जाएं.

Step 2 – होमपेज पर मौजूद "UP Board High School Result 2026 (10th)" या "UP Board Intermediate Result 2026 (12th)" लिंक पर क्लिक करें.

Step 3 – अब, स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर डालें और 'Submit' पर क्लिक करें.

Step 4 – UP Board 10वीं और 12वीं के नतीजे 2026 स्क्रीन पर दिखाई देंगे.

Step 5 – अब स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं. कृपया मार्कशीट का प्रिंटआउट ले लीजिए.

Apr 22, 2026 17:42 (IST)

UP Board Result 2026 LIVE: ऐसे चेक करें रिजल्ट

UP Board Result 2026 LIVE UPDATES : बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर अपने नतीजे देख सकेंगे. भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए अपना रोल नंबर और स्कूल कोड पहले से लिखकर रखें.

Featured Video Of The Day
US-Iran War Update: क्यों अधर में लटकी है अमेरिका-ईरान की इस्लामाबाद शांति वार्ता?