UP Board Result 2026: सीतापुर के एक ही स्कूल से निकलीं 10वीं और 12वीं की फर्स्ट टॉपर, यूपी बोर्ड रिजल्ट के बाद हो रही चर्चा

UP Board Result 2026 Toppers: सीतापुर के बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज की लड़कियों ने कमाल कर दिया है, इस स्कूल से 10वीं और 12वीं की दोनों टॉपर निकली हैं. पूरे स्कूल में जश्न का माहौल है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
UP Board Result 2026 Toppers: सीतापुर की लड़कियों ने किया कमाल

UP Board Result 2026 Toppers: यूपी बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी हो चुका है. रिजल्ट के साथ ही बोर्ड ने टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की, जिसमें एक लड़के के अलावा सभी लड़कियों के नाम शामिल हैं. 10वीं और 12वीं में लड़कियों का जलवा बरकरार रहा है. सबसे ज्यादा जश्न सीतापुर में मनाया जा रहा है, जहां के एक स्कूल से ही 10वीं और 12वीं की टॉपर्स निकली हैं. सबसे खास बात ये है कि दोनों लड़कियां पूरे राज्य में फर्स्ट आई हैं. इतना ही नहीं इसी स्कूल से 10वीं की तीसरी टॉपर भी निकली है. यही वजह है कि रिजल्ट के बाद इस स्कूल को लेकर काफी चर्चा हो रही है. 

शिखा और कशिश ने किया कमाल

सीतापुर का ये स्कूल महमूदाबाद क्षेत्र स्थित बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज है.  यहां पढ़ने वालीं कशिश वर्मा ने हाईस्कूल यानी कक्षा 10वीं की परीक्षा में टॉप किया है, उन्होंने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. कशिश के साथ इतने ही नंबर लाने वालीं अंशिका वर्मा हैं, यानी दो छात्राओं ने 10वीं में संयुक्त रूप से टॉप किया है. वहीं सीतापुर के इसी स्कूल से 12वीं की छात्रा शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे राज्य में टॉप किया है. शिखा यूपी बोर्ड 12वीं की अकेली टॉपर हैं. 

अगर टॉपर्स की लिस्ट को ध्यान से देखा जाए तो इसी बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज से अर्पिता ने भी कक्षा 10वीं में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. अर्पिता को कुल 97.33 प्रतिशत अंक मिले हैं. यानी यूपी बोर्ड की तीन टॉपर्स एक ही स्कूल से निकली हैं, जिसकी वजह से पूरे स्कूल में खुशी का माहौल है. इस बड़ी सफलता का पूरा स्टाफ और टीचर्स जश्न मना रहे हैं. 

छात्राओं की कड़ी मेहनत 

स्कूल के टीचर्स और प्रिंसिपल का कहना है कि छात्राओं की कड़ी मेहनत का ये नतीजा है. उन्होंने बताया कि अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन के चलते छात्राओं ने ये कारनामा कर दिखाया और सभी को गर्व महसूस करवाया. 

एनडीटीवी ने जब 12वीं की टॉपर शिखा वर्मा से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि टीचर्स और पेरेंट्स की वजह से सफलता हासिल की है और भविष्य में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर की तैयारी है. उन्होंने बताया कि वो रोजाना दो घंटे पढ़ाई करती थीं. 

Advertisement

पापा खाना बनाते थे और मैं पढ़ती थी... बिना मां के बेटी ने यूपी बोर्ड में किया टॉप, बताई पूरी कहानी

Featured Video Of The Day
खामने खड़ी थी चीनी सेना, मोदी सरकार से क्या आदेश आया? नरवणे ने पहली बार सब कुछ बताया