UPMSP Result 2026 Expected Date : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र अब अपनी मेहनत का फल देखने के लिए उत्साहित हैं. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड अपनी तैयारियों के अंतिम चरण में है और कॉपियों के मूल्यांकन का काम तेजी से पर पूरा किया जा रहा है.
Evaluation Process अंतिम चरण में
UPMSP द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग का काम 1 अप्रैल, 2026 तक पूरा होने की पूरी संभावना है. इस बार बोर्ड ने मूल्यांकन के लिए राज्य भर में हजारों केंद्र बनाए हैं और अनुभवी परीक्षकों की नियुक्ति की है ताकि समय पर और निष्पक्ष तरीके से कॉपियों की जांच हो सके.
कब घोषित होंगे नतीजे?
आमतौर पर मूल्यांकन खत्म होने के बाद बोर्ड को डेटा कंपाइलेशन, वेरिफिकेशन और मार्कशीट तैयार करने में लगभग 15 से 20 दिन का समय लगता है. सूत्रों की मानें तो UP Board Result 2026 की घोषणा 26 अप्रैल, 2026 या उससे पहले की जा सकती है.
बता दें पिछले साल (2025) में भी बोर्ड ने 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे नतीजे जारी किए थे. इसी पैटर्न को देखते हुए इस साल भी अप्रैल के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट आने की पूरी उम्मीद है.
एक साथ आएगा 10वीं और 12वीं का परिणाम
यूपी बोर्ड की यह परंपरा रही है कि वह हाईस्कूल (Class 10) और इंटरमीडिएट (Class 12) दोनों के नतीजे एक ही दिन और एक ही समय पर जारी करता है. इस बार भी छात्रों को अलग-अलग इंतजार नहीं करना होगा. दोनों कक्षाओं के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर एक साथ लाइव किए जाएंगे.
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?
जब रिजल्ट घोषित होगा, तो भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है. ऐसे में छात्र इन 5 आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना स्कोर देख सकते हैं:
- सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर 'UP Board High School (Class X) Result 2026' या 'UP Board Intermediate (Class XII) Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर (Roll Number) और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें.
- 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
- भविष्य के संदर्भ के लिए अपनी प्रोविजनल मार्कशीट का प्रिंटआउट जरूर ले लें.