UP Board Exam 2026: शुरू होने वाली हैं UP बोर्ड परीक्षाएं, जान लें OMR शीट और एडमिट कार्ड से जुड़े ये नियम

UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश में 18 फरवरी से  बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं. 50 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स 8,000 से ज्यादा एग्जाम सेंटर्स पर एग्जाम देंगे. इस साल भी OMR शीट सिस्टम लागू रहेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
UP Board Exam 2026

UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं. राज्य भर में 8 हजार से ज्यादा एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं ताकि एग्जाम प्रोसेस को सही और ट्रांसपेरेंट तरीके से ऑर्गेनाइज करवाया जा सके. लगभग 50 लाख स्टूडेंट्स इस बार एग्जाम में शामिल होंगे. परीक्षा दो शिफ्ट में कराई जाएंगी. 

OMR शीट से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान

इस बार भी हाई स्कूल के पेपर में 70 नंबर में से 20 नंबर के सवाल OMR शीट पर हल करने होंगे. बाकी 50 नंबर के जवाब कॉपी में लिखने होंगे. साथ ही,  कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है जैसे-

  •  OMR शीट पर रोल नंबर और विषय पहले से छपा होगा.
  •  नीले या काले बॉलपॉइंट पेन से ही सर्कल को भरना होता है.
  • काटना, मिटाना या करेक्शन फ्लूइड इस्तेमाल नहीं करना होता.
  • गलती होने पर नई “ऑरेंज OMR शीट” मिलेगी, लेकिन उसमें सारी डिटेल्स खुद भरनी पड़ेगी.
  • एग्जान खत्म होने पर OMR शीट को सील कर दिया जाता है.

एडमिट कार्ड भूल जाएं तो क्या करें?

अगर कोई स्टूडेंट एडमिट कार्ड घर पर भूल जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है. सेंटर इंचार्ज उसे एग्जाम देने की परमिशन दे सकता है. लेकिन अगले एग्जाम में एडमिट कार्ड या उसकी कॉपी जरूर लानी होगी, नहीं तो आगे बैठने नहीं दिया जाएगा. इसके अलावा, देर से आने पर 30 मिनट तक की छूट मिल सकती है, लेकिन वजह सही होनी चाहिए. फिजिकली चैलेंज्ड स्टूडेंट्स को एक्स्ट्रा 20 मिनट का टाइम मिलेगा. अगर एग्जाम सेंटर ऊपरी मंजिल पर है तो उन्हें नीचे बैठाया जाएगा.

प्रैक्टिकल ना दे पाने पर क्या होगा?

पहली स्टेज में जिन स्टूडेंट्स ने किसी भी कारण के चलते  प्रैक्टिकल नहीं दिया है उन्हें लेकर बोर्ड ने कहा है कि  उन्हें 12 मार्च के बाद एक और मौका मिलेगा. बीमारी या किसी सही कारण से छूटे प्रैक्टिकल के लिए दो मौके दिए जाएंगे.

एग्जाम स्ट्रेस को कम करने के लिए क्या करें?

एग्जाम के समय घबराहट होना आम बात है. इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5311 जारी किया गया है. इसके अलावा जरूरी है कि स्टूडेंट्स रोज टाइमटेबल बनाकर पढ़ाई करें. मोबाइल से दूरी बनाकर रहें और नेगेटिव सोच से खुद को दूर रखें. इसके अलावा खुद को स्ट्रेस फ्री रखने के लिए रोज सुबह योग करें.

दिल्ली यूनिवर्सिटी में जारी हुआ नया फरमान! अगले 1 महीने तक धरना-प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक

Featured Video Of The Day
VIDEO: परीक्षा केंद्र पर लेट से पहुंचना पड़ा भारी, रोते हुई छात्रा वापस गई घर