UP Board 10th Result 2026: इस दिन आएगा Result! देखें पिछले सालों के Toppers की List

Top Scorers of Past Years: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल 2026 को संभावित है. जानें कैसे चेक करें रिजल्ट, पिछले सालों के टॉपर्स की लिस्ट और पासिंग पर्सेंटेज से जुड़ी हर अपडेट यहां.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
यूपी बोर्ड के पिछले कुछ सालों के आंकड़ों को देखें तो लड़कियां, लड़कों से काफी आगे रही हैं.

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) के नतीजों की घोषणा करने वाला है. अगर आप भी उन लाखों छात्रों में से एक हैं जिन्होंने इस साल परीक्षा दी है, तो अपना रोल नंबर तैयार रखें. क्योंकि  ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी बोर्ड 25 अप्रैल 2026 को परिणाम घोषित कर सकता है. आपको बता दें कि छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकेंगे. रिजल्ट देखने के लिए आपको बस अपने जनपद (District), परीक्षा वर्ष और रोल नंबर की जरूरत होगी.

UP Board Result 2026: फरवरी-मार्च में हुई थी परीक्षा

विदित हो कि इस साल यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं. प्रदेश के 75 जिलों में कुल 8,033 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई. अब छात्रों की नजरें अपनी मार्कशीट पर हैं, जिसमें सब्जेक्टवाइज नंबर, कुल प्राप्तांक और पासिंग डिवीजन जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होगी.

UP Board Result 2026: पिछले साल किसने मारी थी बाजी? 

रिजल्ट से पहले पिछले सालों के टॉपर्स के प्रदर्शन पर नजर डालना दिलचस्प होगा:

2025 का दबदबा: पिछले साल जालौन के यश प्रताप सिंह ने 97.83% अंकों के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया था. वहीं, इटावा की अंशी और बाराबंकी के अभिषेक कुमार यादव 97.67% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे.

2024 का रिकॉर्ड: साल 2024 में सीतापुर की प्राची निगम ने इतिहास रचते हुए 600 में से 591 अंक (98.50%) प्राप्त किए थे.

Advertisement

UP Board Result 2026: बेटियों ने गाड़े सफलता के झंडे

यूपी बोर्ड के पिछले कुछ सालों के आंकड़ों को देखें तो लड़कियां, लड़कों से काफी आगे रही हैं.

2025 में: लड़कियों का पास प्रतिशत 93.87% रहा, जबकि लड़के 86.66% पर सिमट गए.

2024 में: लड़कियों ने 93.40% और लड़कों ने 86.05% की सफलता दर दर्ज की थी.

UP Board Result 2026: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

यूपी बोर्ड में पास होने का गणित बहुत सीधा है. छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे. यदि कोई छात्र एक या दो विषय में फेल होता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए अपना साल बचाने का मौका मिलता है.

यह भी पढ़ें- UP Board Result 2026 LIVE: UP बोर्ड में अब फेल होने का खतरा कम, ये है बड़ी वजह

Advertisement
Featured Video Of The Day
Vedanta Power Plant Case: मुनाफे के लिए जिंदगी से समझौता? 23 मौत का गुनहगार कौन? | Anil Agarwal