UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: उत्तर प्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे कुछ ही दिनों में जारी कर दिए जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे 25 अप्रैल को जारी कर सकता है. माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की और से इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा फरवरी में आयोजित की गई थी जो कि मार्च तक चली थी. इस साल लगभग 53 लाख बच्चों ने यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है.
UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE:
UP Board Result 2026 LIVE: कैसे जारी होगा रिजल्ट
UP Board Result 2026 LIVE: UPMSP एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट जारी करेगा. घोषणा के बाद, आधिकारिक वेबसाइटों और अन्य प्लेटफॉर्म पर परिणाम के लिंक एक्टिव हो जाएंग.
पास होने के लिए चाहिए कितने अंक
UP बोर्ड की कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं में पास होने के लिए, छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है. जो छात्र न्यूनतम पासिंग अंक प्राप्त करने में असफल रहते हैं, उनके पास कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा.
SMS के ज़रिए भी चेक कर सकते हैं नतीजे
यूपी बोर्ड के परीक्षा का रिजल्ट SMS के ज़रिए भी चेक किया जा सकता है. कक्षा 12 का रिजल्ट चेक करने के लिए UP 12 <space> Roll Number टाइप करें और 56263 पर भेजें. वहीं कक्षा 10 का रिजल्ट चेक करने के लिए UP 10 <space> Roll Number टाइप करें और 56263 पर भेजें.
UP Board Result: UP बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 का रिजल्ट इस लिंक पर कर सकेंगे चेक
UPMSP की और से बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे. रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर लिंक एक्टिव हो जाएगा. जिसपर क्लिक कर छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और स्कूल कोर्ड की जरूरत पड़ेगी. इसलिए इन्हें पहले से तैयार रखें