UP Board 10-12th Result Out 2026 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने साल 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस बार के नतीजे न केवल चौंकाने वाले हैं, बल्कि 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के नारे को धरातल पर सच साबित कर रहे हैं. रिजल्ट के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार लड़कों का दबदबा पूरी तरह खत्म नजर आ रहा है और मेरिट लिस्ट में केवल लड़कियों का परचम लहरा रहा है.
लड़कियों ने रचा इतिहास, लड़के पिछड़े
हर साल की तरह इस साल भी यूपी बोर्ड में लड़कियों ने बाजी मारी है, लेकिन 2026 के नतीजे कुछ खास हैं. टॉप-3 की लिस्ट पर नजर डालें तो वहां लड़कों के नाम ढूंढना मुश्किल हो रहा है. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट, दोनों ही स्तरों पर छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत छात्रों के मुकाबले काफी ज्यादा रहा है.
10वीं टॉपर्स लिस्ट
- कशिश और अंंशिका ने 97.83 प्रतिशत पाकर टॉप किया है.
- वहीं, दूसरे स्थान पर अदिति (97.50%)
- और तीसरे पर अर्पिता, रिशभ और परी हैं (97.33%).
10वीं में तीसरे स्थान पर एक लड़के ने जगह बनाई (रिशभ ) है.
12वीं टॉपर्स लिस्ट
- साल 2026 इंटरमीडिए परीक्षा में - शिखा वर्मा ने (97.60%) प्रदेश टॉप किया है.
- वहीं, दूसरे नंबर पर नंदनी गुप्ता और शृया वर्मा (97.20)
- तीसरे पर सुरभि यादव और पूजा पाल हैं (97.00%)
इस साल 10वीं कक्षा में कुल पास प्रतिशत 90. 42% रहा है. जिसमें लड़कों का पास प्रतिशत 87. 30 प्रतिशत है जबकि लड़कियों का 93.76 प्रतिशत वहीं 12वीं कक्षा का कुल पास प्रतिशत 80.38% रहा है. जिसमें से लड़कियां का पास प्रतिशत 86.32 रहा है, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 75.04 है.
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?
- स्टूडेंट अपना रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नीचे दिए गए स्टेप्स से देख सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं.
- 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
- 'Submit' पर क्लिक करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर होगी.
- नोट: अधिक ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है, धैर्य बनाए रखें और पेज को रिफ्रेश करते रहें.