UP Board Result 2026: खत्म होने वाला है यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार, Digilocker ने दे दिया संकेत

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 जल्द. जानें 25 अप्रैल की संभावित तारीख, SMS से रिजल्ट चेक करने का तरीका और डिजिलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करने की पूरी प्रोसेस.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
छात्र UMANG App और DigiLocker के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट सुरक्षित डाउनलोड कर सकते हैं.

UP Board Result 2026 : इस साल 54 लाख छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का एग्जाम दिया है. अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है.  DigiLocker ने संकेत दिए हैं कि यूपी बोर्ड 2026 के नतीजे जल्द ही घोषित होने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 25 अप्रैल को बोर्ड आधिकारिक तौर पर नतीजों का ऐलान कर सकता है. आपको बता दें कि नतीजे घोषित होते ही उत्तर प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर लिंक एक्टिव कर दिए जाएंगे. स्कोरकार्ड कैसे देखना है ये तरीका हम आपको यहां पर स्टेप बाय स्टेप यहां बता रहे हैं...

रिजल्ट कैसे देखें

सबसे पहले upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर लॉग इन करें.

लिंक चुनें

होमपेज पर "UP Board Class 10/12 Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें.

डिटेल्स भरें

अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी क्रेडेंशियल्स दर्ज करें.

रिजल्ट देखें

सबमिट बटन दबाते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.

डाउनलोड

भविष्य के लिए अपनी मार्कशीट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट जरूर लें.

SMS और मोबाइल ऐप की सुविधा

अगर इंटरनेट धीमा है, तो आप SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Class 10

टाइप करें UP10 <Roll Number> और भेज दें 56263 पर.

Class 12

टाइप करें UP12 <Roll Number> और भेज दें 56263 पर.

इसके अलावा, छात्र UMANG App और DigiLocker के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट सुरक्षित डाउनलोड कर सकते हैं.

पासिंग क्राइटेरिया और स्क्रूटनी

बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए हर छात्र को कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है. जो छात्र एक या दो विषयों में फेल होंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया जाएगा. वहीं, यदि कोई छात्र अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं है, तो वह नतीजों के बाद स्क्रूटनी (re-evaluation) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेगा.

इस साल परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं. अब बस कुछ ही दिनों में मेधावी छात्रों की लिस्ट (Toppers List) भी सामने होगी.
 

Featured Video Of The Day
IPL 2026: टर्निंग प्वाइंट है मुंबई की जीत? तिलक वर्मा से क्या बोले हार्दिक पांड्या