UGC NET 2026: कॉमर्स, साइकोलॉजी या इंग्लिश... JRF के लिए पिछले साल की सबसे ज्यादा कट-ऑफ किसकी?

UGC NET JRF Cutoff: जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए कट-ऑफ कितनी जाएगी, यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के मन में यही सवाल होता है. ऐसे में आज हम आपको पिछली परीक्षा के तीन सब्जेक्ट की कट-ऑफ बता रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
JRF के लिए पिछले साल की कटऑफ

UGC NET JRF Cutoff: UGC NET के कुछ सवालों को लेकर हुए विवाद के बीच अब लाखों उम्मीदवार रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. कुछ ही दिनों में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) इसका रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी करेगी. इससे पहले उम्मीदवारों को कट-ऑफ को लेकर काफी दिलचस्पी होती है.  यही सवाल होता है कि आखिर इस बार कट-ऑफ कितना जाएगा. खासतौर पर जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए अलग-अलग सब्जेक्ट की कटऑफ को लेकर उम्मीदवार काफी सर्च कर सकते हैं. ऐसे में रिजल्ट से ठीक पहले हम आपको बताएंगे कि पिछले साल यानी दिसंबर 2025 का कटऑफ कितना रहा. 

कितना रहा पिछला कट-ऑफ?

यूजीसी नेट में अलग-अलग पेपर्स की कट-ऑफ जारी की जाती है. इनमें कॉमर्स, साइकोलॉजी और इंग्लिश जैसे विषय भी शामिल हैं. इन तीनों सब्जेक्ट का पिछला कटऑफ कुछ इस तरह था- 

कॉमर्स: JRF के लिए 218 अंक (115 उम्मीदवार पास), असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 186 नंबर
साइकोलॉजी: JRF के लिए 234 अंक (45 उम्मीदवार पास), असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 206 नंबर
इंग्लिश: JRF के लिए 186 अंक (144 उम्मीदवार पास), असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 164 नंबर

बाकी सब्जेक्ट की कटऑफ भी देख लीजिए

इकोनॉमिक्स  - 232
पॉलिटिकल साइंस - 214 
सोशियोलॉजी - 232 
हिस्ट्री - 216
मैनेजमेंट - 220

पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?

NTA के नियमों के मुताबिक, कट-ऑफ लिस्ट में जगह बनाने से पहले उम्मीदवारों को पेपर-1  और पेपर-2 को मिलाकर एक न्यूनतम क्वालिफाइंग प्रतिशत हासिल करना होता है. सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को दोनों पेपर्स को मिलाकर कुल 40% अंक (300 में से 120 नंबर) लाना अनिवार्य है. वहीं बाकी आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 35% अंक लाना जरूरी होता है. 

Advertisement

कहां जारी होगा रिजल्ट?

इस साल यानी जून-जुलाई में हुई परीक्षा का रिजल्ट उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके साथ ही कट-ऑफ भी जारी की जाएगी. पास होने वाले उम्मीदवारों को उनकी कट-ऑफ के हिसाब से जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर पद और पीएचडी में एडमिशन मिलता है.

ये भी पढ़ें - IIT में फेल होने वाले छात्रों का क्या होता है? जानें कितनी बार मिलता है मौका

Advertisement
Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी केस पर सुनवाई के दौरान SC ने मांगी SIT जांच की स्टेटस रिपोर्ट
Topics mentioned in this article
Ugc Net Jrf Cutoff 2026
Ugc Net Jrf Cutoff For English
Ugc Net Jrf Cutoff For Commerce
Ugc Net Jrf Cutoff For Psychology
UGC NET 2026 Result