UGC NET December Result: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के नतीजे जल्द ही जारी होने वाले हैं. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने एक नोटिफिकेशन जारी कर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के परिणाम जारी करने की तारीख घोषित की है. एजेंसी की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक यूजीसी नेट दिसंबर, 2025 परीक्षा के नतीजे 4 फरवरी, 2026 को जारी कर दिए जाएंगे. बता दें ये परीक्षा 31 दिसंबर, 2025 से शुरू हुई थी जो कि 7 जनवरी, 2026 तक चली थी. ये एग्जाम देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किया गया था. लाखों उम्मदीवारों ने ये एग्जाम दिया था. जो लंबे समय से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं.
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा, 31 दिसंबर, 2025 से लेकर 7 जनवरी, 2026 तक हुई यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के नतीजे 4 फरवरी, 2026 में जारी कर दिए जाएंगे.
कैसे चेक करें नतीजे
UGC NET December एग्जाम के नतीजे- https://ugcnet.nta.nic.in/ पर जारी किए जाएंगे. 4 फरवरी को https://ugcnet.nta.nic.in/ पर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का लिंक एक्टिव हो जाएगा. जिसपर क्लिक करके आप नतीजे चेक कर सकेंगे.
क्या है Passing Marks
जिन भी उम्मीदवारों ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा दी है, उन्हें दोनों पेपरों में 40% अंक प्राप्त करने होंगे. वहीं अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को हर पेपर में कम से कम 35% अंक प्राप्त करने होंगे.
बता दें कि UGC NET प्रोविजनल आंसर की 14 जनवरी को जारी हुई थी. जबकि आंसर की पर ऑब्जेक्शन विंडो 17 जनवरी, 2026 तक खवली थी. वहीं अब 4 फरवरी को फाइनल आंसर की के अनुसार नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे.
UGC NET हर साल जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और/या असिस्टेंट प्रोफेसरशिप के लिए एलिजिबिलिटी और/या PhD में एडमिशन देने के लिए होता है.