देश की ये 32 यूनिवर्सिटी हैं फर्जी, दिल्ली की 13 और यूपी की 4, देखें UGC की पूरी लिस्ट

UGC ने जारी की 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट. दिल्ली और यूपी समेत कई राज्यों के संस्थान शामिल. कहीं आपकी डिग्री भी फर्जी तो नहीं? यहां देखें पूरी लिस्ट.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Fake Universities List by UGC 2026: अगर आप या आपका कोई अपना किसी नई यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की सोच रहा है, तो रुक जाइए. आपकी एक छोटी सी लापरवाही सालों की मेहनत और लाखों रुपये बर्बाद कर सकती है. यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने साल 2026 की ताजा लिस्ट जारी की है, जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों के 32 विश्वविद्यालयों को फर्जी (Fake) घोषित किया गया है . 

List of Fake Universities in Hindi

फेक यूनिवर्सिटी लिस्ट 2026

दिल्ली के 13 संस्थान शामिल हैं

  1. आल इंडिया इंस्टीटयूट आफ पब्लिक एण्ड फिजिकल हैल्थ सांइस (ए. आई. पी.पी. एच.एस.) स्टेट गोरवन्मेंट यूनिवर्सिटी: ऑफिस के एच नं. 608-609, प्रथम तल, सन्त कृपाल सिंह पब्लिक ट्रस्ट बिल्डिंग, बी.डी.ओ. कार्यालय के पास, अलिपुर, दिल्ली-36 
  2. कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड: दरिया गंज, दिल्ली 
  3. यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी: दिल्ली 
  4. वॉकेशनल यूनिवर्सिटी: दिल्ली 
  5. ए.डी.आर.-सेन्ट्रिक जयूरिडिकल यूनिवर्सिटी: ए.डी.आर. हाउस, 8जे, गोपाल टॉवर, 25 राजेन्द्र प्लेस, नई दिल्ली 110008 
  6. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सांइस एण्ड इंजीनियरिंग: नई दिल्ली 
  7. विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट, इंडिया: रोजगार सेवा सदन, 672, संजय एंक्लेव, अपोजिट जी.टी. के. डिपो, नई दिल्ली 110033 
  8. आध्यात्मिक विश्वविद्यालय (स्पिरिचुअल यूनिवर्सिटी): 351-352, फेस-1, ब्लॉक-ए, विजय विहार, रिठाला, रोहिणी, दिल्ली 110085 
  9. वर्ल्ड पीस ऑफ़ यूनाइटेड नेशनस यूनिवर्सिटी (डब्लू.पी.यू.एन.यू): नंबर-201, द्वितीय तल, बेस्ट बिजनेस पार्क, नेताजी सुभाष प्लेस, पीतमपुरा, नई दिल्ली-110034 
  10. इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग: 1810/4, प्रथम तल, कोटला मुबारकपुर, दिल्ली 
  11. माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी: 109, मधुबन बिल्डिंग, क्राति की स्थिति 
  12. कम्युनिकेशंस: 55, नेहरू प्लेस, नई दिल्ली-110019 
  13. नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सोलयूशन: बी-1/1, जनकपुरी, नई दिल्ली-110058 

उत्तर प्रदेश के 4 संस्थान शामिल हैं

  1. गांधी हिन्दी विद्यापीठ: प्रयाग, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश 
  2. महामाया टैक्निकल (प्राविधिक) विश्वविद्यालय: पी.ओ. महर्षि नगर, जिला-गौतम बुद्ध नगर, सैक्टर-110 के पिछे, नोएडा 201 304, उत्तर प्रदेश 
  3. नेताजी सुभाष चन्द्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी): अचलताल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश 
  4. भारतीय शिक्षा परिषद्: भारत भवन, मटियारी चिनहट, फैजाबाद रोड़, लखनऊ, उत्तर प्रदेश- 227105 

महाराष्ट्र के 2 संस्थान

  1. राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी: नागपुर, महाराष्ट्र 
  2. नेशनल बैकवर्ड कृषि विद्यापीठ: तड़वाल, ताल। अक्कलकोट, जिला सोलापुर, महाराष्ट्र 

पश्चिम बंगाल के 2 संस्थान

  1. इंडियन इंस्टीयूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसन: 80, चौरंगी रोड़, कोलकाता-20 
  2. इंस्टीट्यूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसन एण्ड रिसर्च: 8-ए, डायमंड हार्बर रोड़ बिलटेक इन, 2 फ्लोर, ठाकुर पूकूर, कोलकत्ता - 70006 

आंध्र प्रदेश के 2 संस्थान

  1. क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी: #32-23-2003, 7वीं लेन, काकुमानुवरिहोट्टा, गुंटूर, आंध्र प्रदेश - 522002 व फिट नं. 301, ग्रेस विला अपा., 7/5, श्रीनगर, गुंटूर, आंध्र प्रदेश- 522002 
  2. बाईबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया: मकान नं. 49-35-26 एन. जी. ओ. कॉलोनी, विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश- 530016 

कर्नाटक के 2 संस्थान

  1. सर्व भारतीय शिक्षा पीठ: एस. के. चौल्टरी के पास, देवनूर मेन रोड, विजया नगर, तुमकुर-572102, कर्नाटक 
  2. ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी: #1035, चौथा ब्लॉक, गोल्डन हाइट्स के पास, डॉ. राजकुमार रोड, राजली नगर, बेंगलुरु- 560010 (कर्नाटक) 

पुडुचेरी के 2 संस्थान

  1. श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन: नं. 186, थीलासपेट, वाजुथवर रोड़, पुडुचेरी- 605009 
  2. उषा लात्चुमनन कॉलेज ऑफ एजुकेशन: टी.वी. मलाई रोड, वाझापडियार नगर थिरुक्कनूर, पुडुचेरी -605 501 

केरल, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश से 1-1 हैं

  1. सेन्ट जॉन यूनिवर्सिटी: कृष्णाटम्, केरल 
  2. इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ प्रोफेटिक मेडिसिन (आई. आई. यू. पी. एम.): कुन्नामंगलम कोजहिकोदे, केरला 673 571 
  3. मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी: 308ए, दशमेश प्लाजा, मथुरा रोड, फरीदाबाद, हरियाणा- 121001 
  4. राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट: मानसा चौक, भिवाड़ी, जिला अलवर (राजस्थान) 
  5. दक्ष यूनिवर्सिटी (वोकेशनल और लाइफ स्किल एजुकेशन): भास्कर पथ, न्यू पुंदाग, मसिबाड़ी, रांची, झारखंड 834007 
  6. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ अल्टरनेटिव मेडिसिन: 130/A, सेक्रेटेरिएट एस.ओ., अरुणाचल प्रदेश -791111
Featured Video Of The Day
Kasganj Case पर SC का बड़ा फैसला, इलाहाबाद HC का आदेश रद्द | BREAKING NEWS