TNPSC Group 2 exam postponed: तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) की ग्रुप-2 और 2ए मुख्य परीक्षाओं को अचानक स्थगित कर दिया गया है.TNPSC ने रविवार को कहा कि कंबाइंड सिविल सर्विसेज (ग्रुप-II और IIA सर्विसेज) मेन एग्जामिनेशन- सुबह और दोपहर दोनों सेशन कैंसिल कर दिए गए हैं. एक बयान में, TNPSC ने कहा कि एग्जाम टेक्निकल दिक्कतों की वजह से कैंसिल कर दिए गए हैं और बाद में कराए जाएंगे. कमीशन ने कहा कि रीशेड्यूल एग्जामिनेशन डेट सभी कैंडिडेट्स को 15 दिन पहले SMS और ई-मेल के जरिए बता दी जाएंगी.
कुछ केंद्रों पर परीक्षा हो चुकी थी शुरू
परीक्षा हॉलों के आवंटन में गड़बड़ी के कारण ये फैसला लिया गया है. परीक्षा देने के लिए जब छात्र अपने केंद्रों पर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. यहां तक की कुछ केंद्रों पर तो परीक्षा शुरू कर दी गई थी. जिसे बीच में ही रोक दिया गया. टीएनपीएससी के परीक्षा नियंत्रक ए. शनमुगा सुंदरम ने कहा कि चेन्नई के कई केंद्रों में परीक्षा हॉलों के गलत आवंटन के कारण भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई, जिनमें प्रेसिडेंसी कॉलेज और नंदनम गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज शामिल हैं. उन्होंने कहा, "यह एक बहुत बड़ी गलती है और इससे हुई असुविधा के लिए हमें खेद है. उम्मीदवारों में घबराहट न फैले, इसलिए हमने राज्य भर में आज के सत्र रद्द कर दिए हैं." परीक्षाओं की नई तारीख की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी.
तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशन (TNPSC) ने कहा कि रीशेड्यूल एग्जामिनेशन डेट, एग्जामिनेशन सेंटर अलॉटमेंट और हॉल टिकट के बारे में डिटेल्स सभी कैंडिडेट्स को 15 दिन पहले SMS और ई-मेल से बता दी जाएंगी." बयान आगे कहा गया कि कंबाइंड सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (ग्रुप-II सर्विसेज) जनरल स्टडीज़ एग्जामिनेशन (पेपर-II - डिस्क्रिप्टिव टाइप), जो 22 फरवरी, 2026 को होने वाला है, प्लान के मुताबिक उसी दिन होगा. इस एग्जाम के लिए, कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपनी डिटेल्स दोबारा चेक कर लें, और 13 फरवरी को नए हॉल टिकट जारी किए जाएंगे."