Success Story: NIT से इंजीनियरिंग के बीच NDA में किया टॉप, सेना में अफसर बनेंगी कर्नाटक की श्रेया गौड़ा

श्रेया गौड़ा ने स्कूली पढ़ाई के दौरान ही तय कर लिया था कि उन्हें क्या करना है. भले ही उन्होंने NIT में एडमिशन लिया था, लेकिन सपना इंडियन आर्मी में अफसर बनने का था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
NIT से एनडीए का सफर

भारतीय सेना में भी अब महिलाओं के लिए बंद तमाम दरवाजे पूरी तरह से खुल गए हैं. यही वजह है कि एनडीए पास कर बेटियां अब अफसर बनने का सपना देख रही हैं. 19 साल की श्रेया एन गौड़ा ने भी यही सपना देखा और अब उनका सपना साकार होने जा रहा है. श्रेया ने एनडीए परीक्षा (I) के महिला वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया, जिसके बाद वो अब सेना की ट्रेनिंग के लिए तैयार हैं. जेईई एडवांस्ड निकालने के बाद श्रेया का एडमिशन एनआईटी में हुआ था, लेकिन उनका सपना सेना में अफसर बनने का था. उनकी इस कामयाबी पर पूरा कर्नाटक उन्हें बधाई दे रहा है. 

कौन हैं श्रेया गौड़ा?

19 साल की श्रेया गौड़ा मूल रूप से कर्नाटक के शिवमोगा जिले से आती हैं. उनके गांव का नाम थिम्मापुरा है. स्कूल में वो सबसे आगे रहती थीं और हमेशा टॉप करती थीं. फिलहाल श्रेया एनआईटी सूरथकल से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हैं. जब वो कक्षा 8 में पढ़ रही थीं तो उन्होंने महिलाओं को एनडीए में शामिल करने वाले फैसले के बारे में सुना था. सुप्रीम कोर्ट की तरफ से महिलाओं को ये अधिकारी मिला. श्रेया ने तभी ठान लिया था कि वो भी एक दिन सेना में अफसर बनेंगीं. 

एग्जाम से मुश्किल था इंटरव्यू

श्रेया ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने जेईई मेन के लिए जो तैयारी की थी, उसने एनडीए की लिखित परीक्षा में उनकी काफी मदद की. यही वजह है कि अपने पहले ही अटेंप्ट में उन्होंने परीक्षा पास कर ली. हालांकि सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (SSB) यानी इंटरव्यू उन्हें काफी मुश्किल लगा. इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी और अब रिजल्ट में वो साफ झलक रही है. 

इंजीनियरिंग का करियर छोड़ सेना में एंट्री

श्रेया गौड़ा ने इंजीनियरिंग का करियर छोड़ दिया है, जिसमें उन्हें लाखों रुपये का अच्छा पैकेज मिलता. अब वो सेना में अधिकारी बनने जा रही हैं. उनका कहना है कि उन्हें वर्दी पहननी है और अब ये सपना पूरा होने जा रहा है. उनकी दिलचस्पी डिफेंस टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग में है. श्रेया का कहना है कि हर लड़की को खुद के सपने को पूरा करने का हक है और इसके बारे में खुलकर बात करनी चाहिए. 

Advertisement

यह भी पढ़ें | Success Story: कभी अग्निवीर में 2 बार हुई फेल, अब लेफ्टिनेंट बनेगी रुचि पूनिया, NDA में AIR-9

यह भी पढ़ें | MBBS करने के बाद सेना में डायरेक्ट एंट्री का मौका, मेडिकल ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती

Advertisement
Featured Video Of The Day
UP Election 2027 से पहले चंदा चोरी पर Akhilesh Yadav ने क्या कहा ?
Topics mentioned in this article
Success Story 2026
Success Story NDA
NDA Topper
Shreya N Gowda NDA Topper

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं