सिर्फ नंबर नहीं, स्किल भी जरूरी...टॉपर्स लिस्ट में शामिल नहीं होने वालों की ऐसे चमक सकती है किस्मत

10वीं-12वीं के रिजल्ट के बाद टॉपर्स की लिस्ट भले ही चर्चा में रहती है, लेकिन आज के समय में सिर्फ नंबर ही आपकी सक्सेस तय नहीं करते हैं. कई स्किल बेस्ड कोर्सेस ऐसे हैं, जहां मार्क्स से ज्यादा आपकी स्किल और समझ मायने रखती है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
आज हर कंपनी डेटा पर चल रही है, लेकिन सवाल है कि उस डेटा का इस्तेमाल सही तरीके से हो रहा है या नहीं.

Board Result Out 2026 : 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट्स आने शुरू हो गए हैं. रिजल्ट आते ही टीवी की हेडलाइंस और न्यूज पेपर्स के फ्रंट पेज टॉपर्स की तस्वीरों से पट जाते हैं. उनके नाम, फोटो और इंटरव्यू देख बाकी बच्चों को लगता है कि वे पीछे रह गए. लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. आज की दुनिया में आपकी मार्कशीट से ज्यादा आपका 'स्किल-सेट' बोलता है. आज कंपनियां सिर्फ 'कितने नंबर आए' नहीं देखतीं, बल्कि ये देखती हैं कि आप क्या कर सकते हैं. AI, डिजिटल, क्लाइमेट और डेटा जैसे सेक्टर में ऐसे हजारों ऐसे रोल्स हैं, जहां डिग्री से ज्यादा प्रैक्टिकल स्किल मायने रखती है. यानी अगर आप टॉपर नहीं हैं, तो भी आपके पास लाखों-करोड़ों कमाने और करियर में टॉप पर पहुंचने का बड़ा मौका है. आइए जानते हैं ऐसे 5 कोर्स, जो टॉपर्स लिस्ट में शामिल न होने वालों की भी किस्मत चमका सकते हैं.

प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग - Prompt Engineering

आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का जमाना है. हर जगह इसकी डिमांड है, लेकिन AI से सही काम करवाना हर किसी के बस की बात नहीं है. प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग का मतलब AI से सही तरीके से काम करवाना है. आज कंपनियां ऐसे लोगों को ढूंढ रही हैं जो AI को समझकर उससे कंटेंट, कोड, डिजाइन या ऑटोमेशन करवा सकें. इस स्किल को सीखने के लिए ज्यादा नंबर नहीं, बल्कि लॉजिक और क्रिएटिविटी चाहिए.

सस्टेनेबिलिटी एक्सपर्ट - Sustainability Expert

क्लाइमेट चेंज और एनवायरमेंट अब सिर्फ खबर नहीं, बल्कि करियर का बड़ा ऑप्शन बन चुका है. सस्टेनेबिलिटी एक्सपर्ट कंपनियों को बताता है कि वे कैसे पर्यावरण को नुकसान कम करते हुए काम करें. इस फील्ड में काम करने के लिए हाई मार्क्स नहीं, बल्कि समझ, रिसर्च और प्रैक्टिकल अप्रोच जरूरी है. अब हर कंपनी को ऐसे एक्सपर्ट्स की जरूरत है जो उनके बिजनेस को इको-फ्रेंडली बना सकें. ऐसे में सस्टेनेबिलिटी एक्सपर्ट की डिमांड बढ़ रही है. यह एक ऐसा नोबल और हाई-पेइंग करियर है जो आने वाले 20 सालों तक सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाला है. अगर आपको प्रकृति से प्यार है और आप कुछ बदलाव लाना चाहते हैं, तो यह फील्ड आपके लिए बेस्ट है. आप ग्रीन एनर्जी, वेस्ट मैनेजमेंट या क्लाइमेट पॉलिसी जैसे एरिया में स्पेशलाइज कर सकते हैं.

डेटा एथिक्स - Data Ethics

आज हर कंपनी डेटा पर चल रही है, लेकिन सवाल है कि उस डेटा का इस्तेमाल सही तरीके से हो रहा है या नहीं. यह देखने का काम डेटा एथिक्स एक्सपर्ट्स का होता है. इसमें आप तय करते हैं कि डेटा यूज करते समय प्राइवेसी, सिक्योरिटी और फेयरनेस का ध्यान रखा जाए. जैसे-जैसे डेटा की चोरी और गलत इस्तेमाल की खबरें बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे डेटा एथिक्स स्पेशलिस्ट की मांग बढ़ रही है. इस कोर्स में आपको यह सिखाया जाता है कि डेटा का इस्तेमाल सही तरीके से कैसे किया जाए. यह करियर उन बच्चों के लिए बेहतरीन है जिनका इंट्रेस्ट कानून, टेक्नोलॉजी और सोशल वर्क में है. 

Advertisement

साइबर सिक्योरिटी - Cyber Security

आजकल सब कुछ ऑनलाइन है. बैंक ट्रांजैक्शन से लेकर पर्सनल चैट तक. ऐसे में हैकर्स से बचाने वाले प्रोफेशनल की डिमांड आसमान छू रही है. साइबर सिक्योरिटी में करियर बनाने के लिए आपको बस कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज और प्रॉब्लम सॉल्विंग माइंडसेट चाहिए. बड़ी कंपनियां इन एक्सपर्ट्स को हाई पैकेज पर रखती हैं, क्योंकि उनके लिए डेटा की सुरक्षा सबसे बड़ी प्रोयरिटी है. इसमें आपकी 12वीं की परसेंटेज नहीं, बल्कि आपकी हैकिंग रोकने की क्षमता मायने रखती है.

UI-UX डिजाइनिंग - UI-UX Designing

आप कोई भी ऐप इस्तेमाल करते हैं जैसे जोमैटो या इंस्टाग्राम, तो उसका इंटरफेस कैसा दिखेगा और उसे इस्तेमाल करना कितना आसान होगा, यह UI-UX डिजाइनर तय करता है. यह करियर उन बच्चों के लिए है जो थोड़े क्रिएटिव हैं और जिन्हें डिजाइनिंग में मजा आता है. इसके लिए आपको किसी बड़ी इंजीनियरिंग डिग्री की जरूरत नहीं है, सिर्फ एक अच्छा पोर्टफोलियो और डिजाइनिंग सेंस आपको गूगल या फेसबुक जैसी कंपनियों तक पहुंचा सकता है.

Advertisement

ये स्किल्स भी आपको आगे ले जाएंगी

  • डिजिटल मार्केटिंग (SEO, सोशल मीडिया)
  • वीडियो एडिटिंग और कंटेंट क्रिएशन
  • कोडिंग और वेब डेवलपमेंट
  • कम्युनिकेशन और पर्सनल ब्रांडिंग

क्यों ये कोर्सेज नंबरों से ऊपर हैं

ट्रेडिशनल डिग्रियों जैसे इंजीनियरिंग या डॉक्टरी में अक्सर एडमिशन के लिए बहुत हाई कट-ऑफ की जरूरत होती है, लेकिन ये नए जमाने के कोर्सेज आपके एप्टीट्यूड और प्रैक्टिकल स्किल पर बेस्ड हैं. कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स (Google या Microsoft) इन सब्जेक्ट्स में सर्टिफिकेशन देते हैं, जहां आपकी 12वीं की परसेंटेज से ज्यादा आपकी मेहनत और प्रोजेक्ट्स मायने रखते हैं. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि आने वाले वक्त में डिग्री सिर्फ एक एंट्री पास होगी, लेकिन आपकी स्किल ही आपको टॉप पर ले जाएगी.

Featured Video Of The Day
Stock Market Crash Today: Iran Israel War से शेयर बाजार में कोहराम! सेंसेक्स खुलते ही 1000 अंक धड़ाम