Rajasthan Board 10th topper 2026 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं. पिछली बार की तरह इस बार भी लड़कियों का जलवा कायम है. इस बार चेष्टा शर्मा ने टॉप 1 में अपनी जगह बनाकर घर परिवार और प्रदेश का नाम रोशन किया है. चेष्टा ने इंग्लिश, सोशल साइंस और संस्कृत तीनों विषयों में 100 नंबर लाए हैं. चेष्टा के नंबरों को देखकर उनकी विषयों पर कितनी गहरी पकड़ है साफ नजर आता है.
वहीं, बात करें सीकर की रहने वाली तीसरी टॉपर नंबर सिम्स जिन्होंने गणित और अंग्रेजी दोनों विषयों में 100-100 नंबर लाए हैं. आपको बता दें सिम्स निठारवाल सेंट्रल चिल्ड्रन एकेडमी (CCA) की छात्रा हैं. इन्होंने न केवल अपने स्कूल का, बल्कि पूरे सीकर जिले और राजस्थान का नाम रोशन किया है.
सिम्स ने इस परीक्षा में 600 में से 595 अंक प्राप्त कर प्रदेश भर में तीसरा स्थान और सीकर जिले में पहला स्थान हासिल किया है. उनकी इस कामयाबी की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने अंग्रेजी और गणित जैसे कठिन विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए. यह स्कोर उनकी विषय पर पकड़ और एकाग्रता को दर्शाता है.
पिता सेना में, बेटी का सपना 'IAS'सिम्स के पिता, मुकेश कुमार निठारवाल, भारतीय सेना में रहकर देश की सेवा कर रहे हैं. पिता की अनुशासनप्रियता और माता के सहयोग ने सिम्स को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. एनडीटीवी से खास बातचीत में सिम्स ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और विद्यालय के गुरुजनों को दिया. भविष्य के लक्ष्यों पर बात करते हुए सिम्स ने दृढ़ता से कहा, "मेरा सपना आगे चलकर IAS अधिकारी बनने का है."