UPSC Exam Result: SDM के ड्राइवर की बेटी नहीं, राजस्थान की इस महिला को मिली UPSC में 79वीं रैंक; फर्जी निकला दावा

UPSC Exam Result: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से आने वालीं प्रियंका चौधरी ने ने जीएसटी इंस्पेक्टर की परीक्षा पास की थी और अभी इस पद पर तैनात हैं. हालांकि उन्होंने यूपीएससी में 79वीं रैंक हासिल नहीं की है. उनके पिता के बयान के बाद इसे लेकर कंफ्यूजन पैदा हुआ था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
UPSC Exam Result: प्रियंका चौधरी की सक्सेस स्टोरी

UPSC Exam Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का रिजल्ट जारी हो चुका है. इसमें सिविल सर्विस में जाने का सपना देखने वाले 958 लोगों ने अपना ये सपना पूरा किया है. भारत के तमाम राज्यों से आने वाले उम्मीदवारों का नाम इस लिस्ट में शामिल है. जितने उम्मीदवार, उतनी ही कहानियां... किसी ने गरीबी से उठकर ये मुकाम हासिल किया है तो कोई सालों की कड़ी मेहनत के बाद अपना सपना साकार करने जा रहा है. इसी बीच कुछ रैंक को लेकर कंफ्यूजन भी दिखा है. एक जैसे नाम होने के चलते कई उम्मीदवारों ने एक ही रैंक पर दावा किया. ऐसा ही एक मामला यूपी से भी सामने आया, जिसमें बताया गया कि प्रियंका चौधरी नाम की महिला उम्मीदवार ने 79वीं रैंक हासिल की है, उनके पिता कभी SDM की गाड़ी चलाते थे. 

हालांकि अब सच सामने आया है और असली प्रियंका का पता भी चल गया है. असली 79 रैंक पाने वाली प्रियंका राजस्थान के बीकानेर की हैं और उनके पति भी IAS हैं, जो हिमाचल के चंबा में कलेक्टर के पद पर तैनात हैं. 

पिता ने किया था दावा

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से आने वालीं प्रियंका चौधरी ने ने जीएसटी इंस्पेक्टर की परीक्षा पास की थी और अभी इस पद पर तैनात हैं. उनके पिता ने दावा किया कि जीएसटी इंस्पेक्टर रहते हुए प्रियंका ने यूपीएससी की पढ़ाई जारी रखी और 79वीं रैंक हासिल की. प्रियंका के पिता ने यहां तक कह दिया कि वो चाहते हैं कि वो अपनी बेटी के ड्राइवर के तौर पर भी काम करें. असली सच बाहर आने के बाद प्रियंका ने बताया कि उनके पिता ने भावुक होकर ऐसा बयान दिया था.  

मां और भाई को खोने का दर्द

यूपी की प्रियंका चौधरी की कहानी भी कुछ कम नहीं है. उन्होंने एक साल पहले अपनी मां और अपने इकलौते भाई को खोया था, इस दर्द को सहते हुए प्रियंका ने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य के लिए लगातार काम करती रहीं. उनकी कहानी देशभर के तमाम युवाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है. अभी प्रियंका चौधरी जीएसटी इंस्पेक्टर हैं. 

Advertisement

पिता थे SDM के ड्राइवर

प्रियंका चौधरी के पिता कुछ साल पहले एसडीएम के ड्राइवर के तौर पर काम कर रहे थे. फिलहाल वो तहसील में काम कर रहे हैं. बेटी के IAS बनने की खबर के बाद वो भावुक हो गए और बिना कंफर्म किए उन्होंने खुशी भी मनानी शुरू कर दी. तमाम मीडिया चैनलों को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अगर मौका मिलता है तो वो अपनी बेटी की गाड़ी भी चलाएंगे और ऐसा करने में उन्हें गर्व महसूस होगा. 

बिना UPSC पास किए भी बन सकते हैं IAS, जानिए प्रमोशन के रास्ते कैसे खुलता है अफसरी का दरवाजा

Advertisement
Featured Video Of The Day
Baba Ramdev Exclusive: सुप्रीम कोर्ट से माफी वाले सवाल पर क्यों भड़क उठे बाबा रामदेव?