15 August, रक्षाबंधन, ईद समेत अगस्‍त महीने में बच्‍चों को मिलेंगी स्‍कूल में 12 छुट्टियां, देखें लिस्‍ट

School Holidays in August 2026: अगस्त के महीने में कई पर्व-त्‍योहार आएंगे. इस महीने में छात्रों को स्‍कूल में कई छुट्टियां मिलेंगी. जिसमें एक लंबा वीकेंड भी शामिल है. देखें अगस्‍त महीने में स्‍कूलों में किस-किस दिन अवकाश रहेगा

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

School Holidays in August 2026: अगस्त के महीने में कई पर्व-त्‍योहार आएंगे. इस महीने में छात्रों को स्‍कूल में कई छुट्टियां मिलेंगी. जिसमें एक लंबा वीकेंड भी शामिल है. देखें अगस्‍त महीने में स्‍कूलों में किस-किस दिन अवकाश रहेगा, हालांकि छुट्टियों की अंतिम सूची संबंधित राज्य सरकार और स्कूल प्रशासन द्वारा जारी किए गए कैलेंडर पर निर्भर करती है.  

अगस्त 2026 में संभावित स्कूल छुट्टियों की लिस्ट

  1. 1 अगस्‍त- शनिवार- साप्‍ताहिक अवकाश 
  2. 2 अगस्त- रविवार- साप्ताहिक अवकाश
  3. 8 अगस्त- शनिवार- साप्‍ताहिक अवकाश 
  4. 9 अगस्त- रविवार- साप्ताहिक अवकाश
  5. 15 अगस्त- शनिवार- स्वतंत्रता दिवस, साप्‍ताहिक अवकाश 
  6. 16 अगस्त- रविवार- साप्ताहिक अवकाश
  7. 22 अगस्‍त- शनिवार- साप्ताहिक अवकाश
  8. 23 अगस्त- रविवार- साप्ताहिक अवकाश
  9. 26 अगस्त- बुधवार- ईद-ए-मिलाद (कई राज्यों में सरकारी अवकाश)
  10. 28 अगस्त- शुक्रवार- रक्षाबंधन (कई राज्यों में अवकाश)
  11. 29 अगस्‍त- शनिवार- साप्ताहिक अवकाश
  12. 30 अगस्त- रविवार- साप्ताहिक अवकाश

अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां हो सकती हैं अलग

इस तरह से अगस्‍त माह में कुल 12 दिन स्‍कूल बंद रहेंगे. हालांकि कई स्‍कूलों में शनिवार के दिन साप्‍ताहिक अवकाश नहीं होता है, ऐसे में भी छात्रों को 8 अवकाश तो मिल ही जाएंगे. इसके अलावा कई राज्यों में स्थानीय त्योहारों, मेलों या क्षेत्रीय पर्वों के अवसर पर अतिरिक्त अवकाश घोषित किए जाते हैं. इसलिए छात्र और अभिभावक अपने राज्य के शिक्षा विभाग या संबंधित स्कूल द्वारा जारी अवकाश कैलेंडर जरूर देखें. 

भारत का सबसे पुराना स्‍कूल कौन सा है और कहां है, 300 साल से भी ज्यादा पुराना इतिहास

लंबा वीकेंड मिलेगा 

अगस्‍त के महीने में लंबा वीकेंड अंतिम सप्‍ताह में मिलेगा. इस सप्‍ताह में चार दिन अवकाश है. 26 अगस्‍त, 28 अगस्त, 29 अगस्‍त व 30 अगस्‍त. अगर 27 अगस्‍त का अवकाश ऑफिस से ले लेते हैं तो ये 5 दिन का लंबा वीकेंड बन सकता है. अगर अवकाश नहीं भी ले पाते हैं तो 3 दिन का लंबा वीकेंड तो मिलेगा ही, जिसमें 28, 29, 30 अगस्‍त के दिन शामिल हैं. 

Featured Video Of The Day
पेपर लीक पर कल चर्चा का प्रस्ताव, सरकार ने दिया राहुल गांधी को भरोसा - सूत्र
Topics mentioned in this article
School Holiday
School Holidays
School Holidays Across India In August
School Holidays 2026
School Holidays In August