गर्मी से छात्रों का हाल हुआ बेहाल, जानें किन राज्यों में पड़ गईं छुट्टियां और कहां बदली गई स्कूलों की टाइमिंग

भीषण गर्मी और लू के चलते कई राज्यों के विभिन्न जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. वहीं कुछ राज्यों में समय से पहले ही गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं. ये कदम बच्चों की सेहत को देखते हुए उठाया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हरिद्वार में गर्मी को देखते हुए  27 अप्रैल से 26 मई, 2026 तक स्कूलों का समय बदला गया.

School Holiday: देशभर के कई शहरों में इस समय तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे लोगों का बुरा हाल हो गया है. बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए कई राज्यों ने अपने यहां पर समय से पहले ही गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है. वहीं कुछ जिलों ने अपने यहां के स्कूलों का समय बदल दिया है. ये कदम बच्चों की सेहत को देखते हुए उठाया गया है. तपती गर्मी और लू के चलते  छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं. छत्तीसगढ़ सरकार ने 20 अप्रैल, 2026 से 15 जून तक राज्य के स्कूलों को बंद कर दिया है. पश्चिम बंगाल में 22 अप्रैल से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं, हालांकि दार्जिलिंग जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में गर्मी की छुट्टियां नहीं दी गई हैं.

मध्य प्रदेश के कई जिलों में तीव्र गर्मी की स्थिति जारी है. खजुराहो और रतलाम में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. इसी बीच भोपाल में भी रिकॉर्ड तोड़ हीटवेव दर्ज की गई है. इस स्थिति को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 30 अप्रैल तक स्कूल की छुट्टी घोषित कर दी है.

इन जिलों ने बदला स्कूलों का समय

कई ऐसे जिले हैं, जहां पर स्कूलों का समय बदला गया है. अधिकतर जिलों में स्कूल का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले जिसके अंतर्गत नोएडा और ग्रेटर नोएडा आते हैं, यहां स्कूलों का समय 27 अप्रैल, 2026 से सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया गया है. गाजियाबाद में नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें- School Timing Change: भीषण गर्मी के कारण नोएडा में आज से स्कूलों के समय में बदलाव, जानें अब क्या होगा टाइम

Advertisement

बिहार के पटना जिले में प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के स्कूल सुबह 11:30 बजे तक ही खुलेंगे. कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल दोपहर 12:30 बजे तक खुले रहेंगे. ये आदेश 30 अप्रैल तक के लिए जारी किया गया है. राजस्थान के सीकर और कोटा जिले के स्कूलों का भी समय बदल दिया गया है. यहां प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के स्कूलों सुबह 7:30 से 11:30 या 12:30 बजे तक ही चलेंगे.

हरिद्वार में गर्मी को देखते हुए  27 अप्रैल से 26 मई, 2026 तक स्कूलों का समय बदल दिया गया है. प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 5 तक की क्लासें सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेंगी. कक्षा 6 से कक्षा 12 तक की क्लासें दोपहर 12:30 बजे तक चलने वाली हैं.

Advertisement

दिल्ली में कब से शुरू होंगी गर्मियों की छुट्टियां?

दिल्ली-एनसीआर के सभी स्कूलों में 11 मई से गर्मी की छुट्टियां पड़ने वाली हैं. जो कि 30 जून तक रहेगी. हालांकि 9 और 10 मई को शनिवार और रविवार है, इसलिए 8 मई के बाद से ही स्कूल बंद हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें- बोर्ड एग्जाम के बाद अब गर्मी की छुट्टियों का इंतजार, जानें किस राज्य में कब से कब तक बंद रहेंगे स्कूल

Featured Video Of The Day
Bengal Elections: 4 मई को कौन जीत रहा? एक्सपर्ट्स ने बता दी अंदर की बात