Who is Next Bihar CM : सुबह से पटना में सियासी हलचल तेज थी. नीतिश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से राजनीति गलियारों में सम्राट चौधरी के नाम की चर्चा बिहार का अगले मुख्यमंत्री के रूप में होने लगी थी. जिसपर अब मुहर लग चुकी है. सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुनने के बाद सारे संशय दूर हो गए. आखिरकार आज दो दशक के बाज नीतिश राज का अंत हो गया. ऐसे में आइए जानते हैं सम्राट चौधरी कितने पढ़े-लिखे हैं.
सम्राट चौधरी की शैक्षणिक पृष्ठभूमि काफी दिलचस्प रही है. सार्वजनिक दस्तावेजों और चुनावी हलफनामों के अनुसार, उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा दक्षिण भारत के प्रसिद्ध मदुरै कामराज विश्वविद्यालय (Madurai Kamaraj University), तमिलनाडु से पूरी की है. यह विश्वविद्यालय अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए देशभर में विख्यात है. बिहार से निकलकर तमिलनाडु जैसे राज्य से डिग्री हासिल करना उनकी विस्तृत शैक्षणिक यात्रा को दर्शाता है.
सम्राट चौधरी के प्रोफाइल में कैलिफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी से मिली 'डॉक्टर ऑफ लेटर्स' (D.Litt.) की मानद उपाधि भी है. हालांकि, राजनीति में उनकी शिक्षा हमेशा से विरोधियों के निशाने पर रही है. समय-समय पर विपक्षी दलों ने उनके चुनावी हलफनामों में दी गई जानकारियों पर सवाल उठाए हैं. इसके बावजूद, चुनाव आयोग को सौंपे गए आधिकारिक दस्तावेजों में उनकी शैक्षणिक योग्यता का स्पष्ट उल्लेख है.