Sainik School 2026 Class 9 and 6 Result Out: सैनिक स्कूल कक्षा 6 और 9 का रिजल्ट जारी, इस लिंक पर जाकर करें चेक

Sainik School 2026 Class 9 and 6 Result Out: जिन भी छात्रों ने सैनिक स्कूल 2026 कक्षा 9 और 6 परीक्षा पास की है, उन्हें अब काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा. काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन के माध्यम से पूरी की जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Sainik School Admission 2026: उम्मीद है कि मई 2026 तक कक्षा 6 और 9 में दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

AISSEE 2026 Results Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE 2026) का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन भी छात्रों ने ये परीक्षा दी है, वो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जारी कर नतीजा चेक कर सकते हैं. ये परीक्षा सैनिक स्कूल में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए 18 जनवरी को देशभर के आयोजित की गई थी. 190 शहरों के 464 परीक्षा केंद्रों पर ये परीक्षा हुई थी. जो कि  पेन-पेपर मोड में आयोजित की गई थी. जिन भी छात्रों ने ये परीक्षा पास की है उन्हें अब काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा. इस दौरान छात्रों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी. 

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कक्षा 6 और 9 की प्रोविजनल आंसर की 11 फरवरी 2026 को जारी की थी और इसी के आधार पर अब नतीजे जारी किए गए हैं.

कैसे चेक करें नतीजे (Sainik School 2026 Class 9 and 6 Result Out)

जिन भी छात्रों ने इस साल AISSEE 2026 परीक्षा दी है उन्हें exams.nta.nic.in लिंक पर जाना होगा. इस लिंक पर रिजल्ट का लिंक मिल जाएगा. इस लिंक पर क्लिक करें. उसके बाद एक नया पेज खुलेगा. जिसमें छात्र को अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड भरने का कहा जाएगा. इनको भरते ही स्कोरकार्ड सामने आ जाएगा. जिसे डाउनलोड कर लें.

जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा को पास करने में सफल हुए हैं, वो अपने दस्तावेज तैयार रखें. उन्हें काउंसलिंग के समय दस्तावेज दिखाने होंगे. जानकारी के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन के माध्यम से पूरी की जाएगी.

फाइनल सैनिक स्कूल सीट आवंटन रिजल्ट 2026 अप्रैल तक जारी हो जाएगा. मई 2026 तक कक्षा 6 और 9 में दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.  दाखिले से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी हासिल करने के लिए admission.sss@gov.in पर ईमेल कर सकते हैं.

Featured Video Of The Day
Afghanistan Attacks Pakistan | Sucherita Kukreti | जब बीच Debate छिड़ गई 'IND-PAK जंग' | Munir | PAK