RPSC AE Mains Exam City Slip 2026: अगर आपने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की असिस्टेंट इंजीनियर (AE) मुख्य परीक्षा के लिए तैयारी कर ली है, तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट है. आयोग ने 22 और 23 मार्च 2026 को होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए Exam City Slip जारी कर दी है. अब आप घर बैठे यह चेक कर सकते हैं कि आपकी परीक्षा किस शहर में होने वाली है.
RPSC AE Mains Exam City Slip 2026 out : कैसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप?
- सबसे पहले राजस्थान के आधिकारिक SSO पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) या RPSC की वेबसाइट पर जाएं.
- अपनी SSO ID और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
- लॉगिन करने के बाद 'Recruitment Portal' पर क्लिक करें.
- यहां आपको 'Assistant Engineer Combined Comp. Exam 2024 (Mains)' के लिए 'Exam District Information' का लिंक मिलेगा.
- अपना एप्लीकेशन नंबर और Date of Birth डालें.
- आपकी स्क्रीन पर एग्जाम सिटी स्लिप आ जाएगी. इसे डाउनलोड करके अपने पास रख लें.
बता दें कि RPSC ने 13 मार्च 2026 को एक प्रेस नोट जारी कर इस बारे में जानकारी दी. यह परीक्षा 1014 खाली पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है. जिन उम्मीदवारों ने सितंबर 2025 में हुई प्री परीक्षा पास की थी, वे अब इस मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल होंगे.
RPSC AE Mains Exam City Slip 2026 out : एग्जाम शेड्यूल और शिफ्ट
परीक्षा दो दिन यानी 22 और 23 मार्च 2026 को चलेगी. हर दिन दो शिफ्ट होंगी. एग्जाम सिटी स्लिप में आपको अपनी शिफ्ट की सही टाइमिंग और रिपोर्टिंग टाइम मिल जाएगा.
परीक्षा के दिन सिटी स्लिप के साथ-साथ एक असली फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड) और अपना एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें. सर्वर की समस्या से बचने के लिए आखिरी तारीख का इंतजार न करें और आज ही अपना एग्जाम सिटी चेक करिए.
RPSC AE Mains Exam City Slip 2026 out : सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड में क्या है अंतर?
यह सिर्फ एक 'एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप' है. इसका मतलब है कि इसमें आपको सिर्फ यह पता चलेगा कि आपकी परीक्षा किस शहर में है और किस शिफ्ट में है. ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि छात्र समय रहते अपना रिजर्वेशन या सफर का इंतजाम कर सकें.
असली एडमिट कार्ड (Admit Card) परीक्षा से 3-4 दिन पहले यानी लगभग 19 मार्च 2026 के आसपास जारी होगा.