RMS CET Result 2026: मिलिट्री स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें कट-ऑफ लिस्ट

RMS CET 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है. कक्षा 6 और 9 के छात्र अपना स्कोर और कट-ऑफ देख सकते हैं. इंटरव्यू के लिए ई-कॉल लेटर भी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जो बच्चे 'किल्ड इन एक्शन' (शहीद सैनिकों के बच्चे) कैटेगरी में आते हैं, उनके लिए सीटें अलग से आरक्षित हैं.

 RMS CET Result 2026 : अपने बच्चे को सेना के माहौल में पढ़ाने और देश सेवा के लिए तैयार करने का सपना देख रहे माता-पिता के लिए बड़ी खबर है. राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों (RMS) ने सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 और कक्षा 9 की कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) का रिजल्ट घोषित कर दिया है. बोर्ड ने आज, 9 फरवरी 2026 को रिजल्ट के साथ-साथ इंटरव्यू के लिए ई-कॉल लेटर भी जारी कर दिए हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे चेक कर सकते हैं अपना स्कोर...

ऐसे चेक करें अपना स्कोर

अगर आपके बच्चे ने यह परीक्षा दी थी, तो आप आधिकारिक वेबसाइट rashtriyamilitaryschools.edu.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके साथ ही स्कूल ने कैटेगरी के हिसाब से कट-ऑफ मार्क्स भी बता दिए हैं, जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सिलेक्शन की उम्मीद कितनी है.

परीक्षा का पूरा सफर

इस एडमिशन प्रोसेस की शुरुआत पिछले साल हुई थी. क्लास 6 और 9 के लिए लिखित परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी. इसके बाद 11 दिसंबर को आंसर-की (Answer Key) जारी हुई और छात्रों को 17 दिसंबर तक अपनी शिकायतें दर्ज कराने का समय दिया गया था. सभी आपत्तियों की जांच के बाद, अब फाइनल रिजल्ट और इंटरव्यू की लिस्ट तैयार की गई है.

कितनी सीटों पर होगी फाइट?

इस साल मिलिट्री स्कूलों में दाखिले के लिए कड़ा मुकाबला है. देशभर के सभी राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में कुल 507 सीटें उपलब्ध हैं-

  • कक्षा 6: कुल 358 सीटें.
  • कक्षा 9: कुल 149 सीटें.

जो बच्चे 'किल्ड इन एक्शन' (शहीद सैनिकों के बच्चे) कैटेगरी में आते हैं, उनके लिए सीटें अलग से आरक्षित हैं.

इंटरव्यू है अगला बड़ा पड़ाव

जिन छात्रों के नंबर कट-ऑफ के बराबर या उससे ज्यादा हैं, वे अपना ई-कॉल लेटर पोर्टल से डाउनलोड कर लें.अब इंटरव्यू के जरिए छात्र की पर्सनैलिटी और काबिलियत को परखा जाएगा. एडमिशन पक्का करने के लिए इंटरव्यू पास करना बहुत जरूरी है.

Advertisement

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: बंगाल का रण, किसके साथ समीकरण? मानिकतला से EXCLUSIVE ग्राउंड रिपोर्ट