राजस्थान से लेकर बिहार तक, जानें किस राज्य में कब जारी हो सकता है बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट

Board Result Update: बोर्ड परीक्षाओं के बाद अब पेरेंट्स और छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है. कुछ राज्य ऐसे हैं, जो इस बार जल्दी रिजल्ट जारी कर सकते हैं. वहीं सीबीएसई की तरफ से भी दो बोर्ड परीक्षाओं के चलते 10वीं का रिजल्ट जल्दी जारी किया जा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Board Exam Result Update: कब तक जारी होंगे बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे

Board Result Update: तमाम राज्यों में होने वाली बोर्ड परीक्षाएं या तो खत्म हो चुकी हैं, या फिर आने वाले कुछ ही दिनों में हो रही हैं. सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं, वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 10 अप्रैल तक जारी रहेंगीं. माना जा रहा है कि इस बार राजस्थान में 10वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जल्दी जारी किया जा सकता है. वहीं बिहार में भी टॉपर वेरिफिकेशन का प्रोसेस शुरू हो चुका है. ऐसे में बिहार बोर्ड की तरफ से भी जल्द रिजल्ट जारी किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि किस राज्य में कब तक बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी हो सकती हैं. 

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड की तरफ से 10वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट इस महीने के आखिर तक जारी होने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि बोर्ड मार्च में ही रिजल्ट जारी कर इतिहास रच सकता है. बताया जा रहा है कि आंसर शीट चेक करने का प्रोसेस लगभग खत्म होने वाला है, ऐसे में मार्च के आखिरी हफ्ते तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है. 

RBSE Rajasthan Board 10th Result ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
  • यहां दिख रहे Secondary Exam Result 2026 के लिंक पर आपको क्लिक करना होगा
  • नया पेज खुलने पर आपको अपना रोल नंबर डालककर सबमिट का बटन दबाना होगा 
  • सबमिट पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट आपके सामने होगा 

बिहार बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट

बिहार बोर्ड को सबसे पहले बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करने के लिए जाना जाता है. माना जा रहा है कि बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे इसी महीने के आखिर तक जारी कर सकता है. कुछ औपचारिकताएं पूरी होने के बाद रिजल्ट जारी किया जा सकता है. 

ऐसे चेक कर सकते हैं बिहार बोर्ड का रिजल्ट

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com/biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर 'BSEB Intermediate Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें
  • नया पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालें और सबमिट कर दें 
  • सबमिट करते ही आपके सामने आपका रिजल्ट खुल जाएगा
  • रिजल्ट को यहीं से डाउनलोड भी कर सकते हैं और इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं. 

यूपी बोर्ड और CBSE का रिजल्ट कब होगा जारी?

यूपी बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट भी अगले कुछ हफ्तों में जारी किया जा सकता है. इस बार परीक्षाएं 12 मार्च को ही खत्म हो चुकी हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि अप्रैल की शुरुआत में ही रिजल्ट जारी किया जा सकता है. वहीं सीबीएसई इस बार 10वीं का रिजल्ट पहले जारी कर सकता है. क्योंकि 10वीं की दो बोर्ड परीक्षाएं होनी हैं, दूसरी परीक्षा मई में आयोजित की जाएगी, ऐसे में अप्रैल के पहले या दूसरे हफ्ते में ही बोर्ड रिजल्ट जारी कर सकता है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- UP पुलिस दरोगा भर्ती में पंडित वाले सवाल को लेकर किस पर गिरेगी गाज, लागू होगा NCERT वाला फॉर्मूला?

Featured Video Of The Day
Netanyahu का नया वीडियो आया सामने, क्या इजरायली PM जिंदा नहीं हैं? आखिर क्या है मौत का सच? Iran War