RBSE 12th Result 2026: डीडवाना की दीपिका रांकावत ने रचा इतिहास, 99.80% अंकों के साथ बनीं राजस्थान साइंस टॉपर

राजस्थान बोर्ड 12वीं विज्ञान वर्ग 2026 के परिणामों में डीडवाना की दीपिका रांकावत ने 99.80% अंक प्राप्त कर राज्य में टॉप किया है. उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है .

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जैसे ही बोर्ड ने परिणाम जारी किए, डीडवाना का नाम पूरे राजस्थान में गूंज उठा.

RBSE 12th Result 2026 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने साल 2026 की 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस साल के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से किसी भी शिखर को छुआ जा सकता है. डीडवाना की होनहार छात्रा दीपिका रांकावत ने विज्ञान (Science) संकाय में 99.80 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है.

Rajasthan Board 12th Result 2026 OUT : राजस्थान बोर्ड 12वीं में 1st रैंक पर 5 छात्रों ने किया टॉप....

डीडवाना में जश्न का माहौल

जैसे ही बोर्ड ने परिणाम जारी किए, डीडवाना का नाम पूरे राजस्थान में गूंज उठा. दीपिका की इस ऐतिहासिक सफलता ने न केवल उनके परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है. दीपिका के घर पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. मिठाई बांटी जा रही है.

विदित हो इस बार 12वीं का कुल पासिंग प्रतिशत 97.20 रहा. जिसमें से छात्रों का पासिंग पर्सेंटेज 96.46% और छात्राओं का 97.77% है. पिछले बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने अपने हुनर से बाजी अपने नाम कर ली है. इस बार साइंस स्ट्रीम में फर्स्ट रैंक पर 5 छात्रों (सोनू मेहरा, दीपिका रंकावत, दिव्या भाड़ू, निकिता, रिषिता) ने 499 (99.80%) अंक के साथ अपनी जगह बनाई है. जिसमें से 4 लड़किया हैं. वहीं, आर्ट्स स्ट्रीम में तीन छात्रों ( नरपत, नव्या मीना और नैनसी चौधरी) ने 498 (99.60%) अंकों के साथ पहली रैंक हासिल की है. जबकि कॉमर्स में वर्षा रानी ने 496 अंक (99.20%) के साथ टॉप किया है.

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: लेबनान में रिपोर्टिंग के दौरान सुनाई दी इजरायली ड्रोन की आवाज | Israel Lebanon War