गर्ल्स Vs बॉयज : राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, एक बार फिर लड़कियां पड़ी लड़कों पर भारी

Rajasthan Board 12th Result 2026 out : आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स, तीनों ही Streams में लड़कियों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है. आइए समझते हैं आंकड़ों से लड़कियों और लड़कों के बीच परसेंटेज में कितना अंतर है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Rajasthan Result 12th Out 2026 : लड़कियों ने फिर मारी बाजी.

Rajasthan Board 12th Result 2026 Out: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है. लंबे समय से नतीजों का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आया है. इस साल के आंकड़ों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रदेश की बेटियां किसी से कम नहीं हैं. साइंस और आर्ट्स स्ट्रीम में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया है.

 Rajasthan Board 12th Result 2026 out : लड़कियां फिर रहीं अव्वल: आंकड़ों की जुबानी

इस साल के रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा साफ नजर आ रहा है. जहां लड़कों ने कड़ी मेहनत की, वहीं लड़कियां सफलता के प्रतिशत में उनसे आगे निकल गईं. 

 Rajasthan Board 12th Result 2026 out : आर्ट्स स्ट्रीम पासिंग पर्सेंटेज

 लड़कियों का कुल पास प्रतिशत:  98.09

 लड़कों का कुल पास प्रतिशत:  96.04 

 Rajasthan Board 12th Result 2026 out : साइंस स्ट्रीम पासिंग पर्सेंटेज

 लड़कियों का कुल पास प्रतिशत:  98.34 

 लड़कों का कुल पास प्रतिशत:  97.02

 Rajasthan Board 12th Result 2026 out : कॉमर्स स्ट्रीम पासिंग पर्सेंटेज

 लड़कियों का कुल पास प्रतिशत:  92.08 

 लड़कों का कुल पास प्रतिशत:  94.04

आर्ट्स, साइंस में (Streams) में लड़कियों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है. दोनों ही स्ट्रीम में लड़कियों का पासिंग परसेंटेज लड़कों से ज्यादा है. कॉमर्स में लड़कों ने बाजी मारी है.  

 Rajasthan Board 12th Result 2026 out :  स्ट्रीम के अनुसार कैसा रहा प्रदर्शन?

1.  विज्ञान (Science)

साइंस स्ट्रीम में इस बार रिकॉर्ड तोड़ परिणाम रहा. लैब से लेकर थ्योरी तक, छात्राओं ने लड़कों के मुकाबले बेहतर स्कोर किया है.

Advertisement

2.  वाणिज्य (Commerce)

वाणिज्य संकाय एकमात्र ऐसा क्षेत्र रहा जहां लड़कों ने लड़कियों के मुकाबले थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया है.

3.  कला (Arts)

आर्ट्स में तो हमेशा की तरह लड़कियों का ही दबदबा रहा. प्रदेश के टॉपर्स की लिस्ट में भी लड़कियों के नाम की अधिकता देखी जा रही है.

 Rajasthan Board 12th Result 2026 out :  रिजल्ट कैसे चेक करें? 

  • अगर आपने अभी तक अपना स्कोरकार्ड नहीं देखा है, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
  •  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  •  होमपेज पर 'Main Examination Results 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
  •  अपनी स्ट्रीम (Science/Commerce/Arts) चुनें.
  •  अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं.
  •  रिजल्ट स्क्रीन पर होगा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें.
Featured Video Of The Day
NDTV Creators Manch 2026 | एपिसोड 1: नया सृजन, नई सोच, नए क्रिएटर्स और संवादों का मंच