RBSE 10th Result 2026 OUT : राजस्थान बोर्ड रिजल्ट में कौन सा जिला रहा Topper कौन सा Loser, यहां देखें लिस्ट

RBSE 10th Result 2026 : राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में झुंझुनू ने 97.77% के साथ मारी बाजी, जबकि प्रतापगढ़ रहा सबसे पीछे. जानें टॉप और फिसड्डी जिलों की पूरी लिस्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नतीजों के विश्लेषण से स्पष्ट है कि शिक्षा का स्तर भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों पर निर्भर कर रहा है.

RBSE 10th Result 2026 OUT : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस बार के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रदेश के कुछ जिले शिक्षा के क्षेत्र में 'पावरहाउस' बनकर उभरे हैं, तो कुछ इलाकों में अभी भी सुधार की लंबी दरकार है. इस साल के आंकड़ों में सबसे चमकदार नाम झुंझुनू का रहा है, जिसने पूरे प्रदेश में टॉप किया है. तो चलिए एक नजर डालते हैं टॉप और लूजर जिलों के आंकड़ों पर...

RBSE 10th Result 2026 OUT : कौन सा जिला टॉप पर 

 प्रदेश में झुंझुनू जिले ने 97.77 प्रतिशत के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि डीडवाना-कुचामन (97.59%) और सीकर (97.43%) दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. इसके अलावा नागौर (97.09%) और जोधपुर (96.48%) भी टॉप-5 जिलों में शामिल रहे.

RBSE 10th Result 2026 OUT : कौन से जिले रह गए पीछे

वहीं, दूसरी ओर कमजोर प्रदर्शन करने वाले जिलों की बात करें तो प्रतापगढ़ 88.11 प्रतिशत के साथ सबसे नीचे रहा. इसके बाद बारां (89.72%), झालावाड़ (89.94%), बूंदी (90.21%) और करौली (91.01%) फिसड्डी जिलों में शामिल रहे.

RBSE 10th Result 2026 OUT :  क्या कहते हैं ये आंकड़े?

रिजल्ट के आंकड़ों से साफ है कि इस बार भी शेखावाटी क्षेत्र के जिलों का दबदबा कायम रहा, जबकि कुछ आदिवासी और पिछड़े जिले शिक्षा के स्तर पर पीछे रह गए. बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही प्रदेशभर में विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है, वहीं शिक्षा विभाग अब कमजोर जिलों के प्रदर्शन को सुधारने पर फोकस करेगा.

Featured Video Of The Day
Sawaal India Ka | शौकत अली का खुला चैलेंज, मचा बवाल! | UP News | Yogi | Sucherita Kukreti | AIMIM