Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की तरफ से जल्द ही बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि 23 या फिर 24 मार्च को राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी कर सकता है. हालांकि अब तक बोर्ड ने इसे लेकर कुछ भी साफ नहीं किया है. इसी बीच छात्रों का इंतजार बढ़ता जा रहा है और वो लगातार सर्च कर रहे हैं कि आखिर रिजल्ट कब आएगा. ऐसे में हम आपके लिए पिछले साल की टॉपर्स लिस्ट लेकर आए हैं, रिजल्ट से पहले आप देख सकते हैं कि पिछले साल किसने टॉप किया और टॉप-10 में आने वाले छात्रों के नाम क्या थे.
राजस्थान बोर्ड 10वीं के टॉपर (2025)
- चंचल मेहरा, हिल (डीग) 99.83%
- भावना सुथार, फलसूंड, (जैसलमेर) 99.67%
- सर्वांग जैन, लक्ष्मणगढ़, (अलवर) 99.67%
- हंसिका सहारन, तारानगर (चूरू) 99.67%
- नव्या गुप्ता, जयपुर 99.67%
- आर्यन मंगल, भरतपुर 99.67% |
- शीतल जांगिड़, हिल (डीग) 99.50%
- वंदना चौधरी, बाड़मेर 99.50%
- वंदना तंवर, सीकर 99.50%
- राशि प्रजापति, जयपुर 99.50%
पिछले साल यानी 2025 में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर रहा था. रिजल्ट में 93.16% लड़के पास हुए थे और लड़कियों का प्रतिशत 94.08% था. डिवीजन के हिसाब से देखें तो 5,46,370 छात्रों को फर्स्ट और 3,76,774 छात्रों को सेकेंड डिवीजन मिली थी.
कब तक जारी होगा इस बार का रिजल्ट?
राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट 20 मार्च को जारी होने की खबरें सामने आई थीं, जिसके बाद साफ हुआ कि इस दिन रिजल्ट जारी नहीं किया जा रहा है. फिलहाल बोर्ड ने सिर्फ 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तारीख बताई है, जो 24 मार्च को जारी किया जाएगा. अब माना जा रहा है कि इससे एक दिन पहले यानी 23 मार्च को 10वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है.
क्यूआर कोड से देखें अपना रिजल्ट -
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in जाएं
- यहां आपको 10वीं रिजल्ट का लिंक नजर आएगा
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर डालकर सबमिट करना होगा
- सबमिट करते ही आपके सामने आपका रिजल्ट खुल जाएगा
- इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें और पीडीएफ भी डाउनलोड कर लें
RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट NDTV पर कैसे देखें? यहां जानें सबसे आसान तरीका