Rajasthan Board RBSE Class 12th Result: राजस्थान बोर्ड रिकॉर्ड 20 दिन में जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, जानें ये कैसे हुआ मुमकिन

Rajasthan Board RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की तरफ से बताया गया है कि 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च को जारी किया जाएगा. इस बार बोर्ड महज 20 दिनों में रिजल्ट जारी कर रिकॉर्ड बना रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rajasthan Board RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट

Rajasthan Board RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की तरफ से सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) कला, विज्ञान एवं वाणिज्य वर्ग का परीक्षा परिणाम 31 मार्च को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ऑनलाइन रिजल्ट जारी करेंगे, जबकि अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय से बोर्ड प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ कार्यक्रम से जुड़ेंगे. इस बार राजस्थान बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने को लेकर नया रिकॉर्ड बनाया है. महज 20 दिन में बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा रहा है. 

लाखों छात्रों ने दी थी परीक्षा 

इस साल बोर्ड परीक्षा में करीब 9 लाख 9 हजार 87 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें आर्ट्स के लगभग 6 लाख, साइंस के करीब 2.3 लाख और कॉमर्स के 30 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल रहे. परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में लंबे समय से उत्सुकता बनी हुई है, जो अब खत्म होने जा रही है. सबसे खास बात यह है कि इस बार बोर्ड ने रिकॉर्ड समय में परिणाम तैयार किया है. 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थीं और मात्र 20 दिनों के भीतर ही परिणाम जारी किया जा रहा है, जो अब तक के इतिहास में पहली बार है.

कैसे इतनी जल्दी जारी हो रहा है रिजल्ट?

बोर्ड प्रशासन के अनुसार यह उपलब्धि लगातार मॉनिटरिंग, मूल्यांकन प्रक्रिया में तेजी और अधिकारियों के समन्वित प्रयासों के चलते संभव हो पाई है. बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पूरी मूल्यांकन प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया गया. कॉपियों की जांच से लेकर डेटा अपलोडिंग तक हर चरण पर सख्त निगरानी रखी गई, जिससे कार्य में किसी प्रकार की देरी नहीं हुई.

वेबसाइट पर भी किया गया काम

बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी व्यवस्थाओं को भी पहले से अधिक मजबूत किया गया है, ताकि परिणाम जारी होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एक साथ वेबसाइट पर जाकर बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट देख सकें. बोर्ड प्रशासन का कहना है कि इस बार की व्यवस्था भविष्य के लिए एक उदाहरण बनेगी. परिणाम जारी होने के साथ ही विद्यार्थियों के आगे की पढ़ाई और करियर से जुड़े फैसले भी तेज होंगे. लंबे इंतजार के बाद अब लाखों विद्यार्थियों की नजरें अपने परिणाम पर टिकी हुई हैं और वे अपने भविष्य की नई दिशा तय करने के लिए तैयार हैं.

Advertisement

बोर्ड रिजल्ट का LIVE अपडेट - राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल 10 बजे होगा जारी, ये रहा QR कोड

Featured Video Of The Day
बिरयानी में चिकन लेग पीस नहीं मिला तो महाभारत में तब्दील हुई शादी, जमकर काटा बवाल