Rajasthan Board 12th Results 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज 31 मार्च को 10 बजे आने वाला है और जैसे-जैसे समय करीब आ रहा है, वैसे-वैसे स्टूडेंट्स के मन में एक ही सवाल घूम रहा है कि अब आगे क्या करना है. अच्छे नंबर आएं या थोड़े कम, असली टेंशन सही कोर्स चुनने की होती है. कई बार स्टूडेंट्स जल्दबाजी में या दोस्तों को देखकर फैसला ले लेते हैं, लेकिन बाद में वही फैसला भारी पड़ जाता है. इसलिए ये समय बहुत सोच-समझकर कदम उठाने का है. अगर आप सही दिशा चुन लेते हैं, तो आगे का रास्ता काफी आसान हो जाता है और करियर भी मजबूत बनता है.
साइंस (Science) स्ट्रीम के डिफरेंट ऑप्शंस
साइंस लेने वाले स्टूडेंट्स के पास सबसे ज्यादा मौके होते हैं.
- इंजीनियरिंग के लिए BTech या BE कर सकते हैं.
- डॉक्टर बनने के लिए MBBS, BDS या BAMS चुन सकते हैं.
- BSc करके टीचिंग या रिसर्च में जा सकते हैं.
- फार्मेसी के लिए BPharma अच्छा ऑप्शन है.
- AI, Data Science और IT जैसे नए फील्ड्स भी तेजी से बढ़ रहे हैं.
कॉमर्स (Commerce) स्ट्रीम के डिफरेंट ऑप्शंस
कॉमर्स स्ट्रीम भी करियर के लिए काफी सिक्योर मानी जाती है.
- BCom करके आगे MBA या MCom कर सकते हैं.
- CA, CS और CMA जैसे प्रोफेशनल कोर्स काफी पॉपुलर हैं.
- BBA से मैनेजमेंट फील्ड में एंट्री मिलती है.
- बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में अच्छे मौके मिलते हैं.
- डिजिटल मार्केटिंग और बिजनेस एनालिटिक्स भी अच्छे ऑप्शन हैं.
आर्ट्स (Arts) स्ट्रीम के डिफरेंट ऑप्शंस
आर्ट्स स्ट्रीम को हल्का समझना गलत है, इसमें भी कई रास्ते हैं.
- BA करके सिविल सर्विसेज की तैयारी कर सकते हैं.
- जर्नलिज्म और मीडिया में करियर बना सकते हैं.
- डिजाइनिंग, फैशन और फाइन आर्ट्स अच्छे ऑप्शन हैं.
- होटल मैनेजमेंट और ट्रैवल सेक्टर भी तेजी से बढ़ रहा है.
- साइकोलॉजी और सोशल वर्क भी अच्छे करियर बन सकते हैं.
नए जमाने के ट्रेंडिंग करियर ऑप्शंस
आज के समय में सिर्फ पारंपरिक कोर्स ही नहीं, बल्कि कई नए और ट्रेंडिंग फील्ड्स भी तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं. डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, कंटेंट क्रिएशन, एनीमेशन और वीडियो एडिटिंग जैसे फील्ड्स में अच्छा स्कोप है. इसके अलावा यूट्यूब और फ्रीलांसिंग भी अब करियर बन चुके हैं, जहां स्टूडेंट्स अपने टैलेंट के दम पर आगे बढ़ सकते हैं.
सही कोर्स कैसे चुनें
दूसरों को देखकर फैसला बिल्कुल न लें.
- जो आपको पसंद है, उसी फील्ड को चुनें.
- अपनी स्ट्रेंथ और स्किल को समझें.
- जरूरत पड़े तो करियर काउंसलर से बात करें.
राजस्थान बोर्ड LIVE: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट QR कोड से करें चेक, खत्म होने वाला है इंतजार