बोर्ड एग्जाम्स का रिजल्ट आते ही देशभर के छात्र अपने करियर और कॉलेज ऑप्शंस की तलाश में जुट गए हैं. ऐसे समय में मोटिवेशनल स्टोरीज उन्हें सही दिशा दे सकती हैं. दिल्ली का जाना-माना लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन (LSR) इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि मजबूत एजुकेशनल बैकग्राउंड के साथ क्रिएटिव फील्ड में भी शानदार करियर बनाया जा सकता है. ये कॉलेज कई ऐसी एक्ट्रेसेज का अल्मा मेटर रहा है, जिन्होंने फिल्म, टेलीविजन और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी अलग पहचान बनाई है. आइए एक नजर डालते हैं उन एक्ट्रेसेज पर, जो इस लिस्ट में शामिल हैं -
अदिति राव हैदरी
हैदराबाद में जन्मी अदिति ने पढ़ाई के लिए दिल्ली का रुख किया था. ऋषि वैली स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन से ग्रेजुएशन किया. अदिति राव हैदरी आज फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं.
राशी खन्ना
इस लिस्ट में एक और जाना-माना नाम राशि खन्ना का है. उन्होंने लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन से इंग्लिश में बी.ए (ऑनर्स) किया है और अपने स्कूल के दिनों में वह पढ़ाई में हमेशा टॉप पर रही थीं. दिलचस्प बात ये है कि एक्टिंग हमेशा से उनकी पहली पसंद नहीं थी. शुरू में वह एक IAS ऑफिसर बनना चाहती थीं. लेकिन, जिंदगी ने एक अलग ही मोड़ ले लिया, जिससे वो मॉडलिंग और फिल्मों की दुनिया में आ गईं.
साक्षी तंवर
टेलीविजन और फिल्म एक्ट्रेस साक्षी तंवर भी लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन से ग्रेजुएट हैं. उन्होंने इकोनॉमिक्स में डिग्री हासिल की है और अपने कॉलेज के दिनों में थिएटर में हिस्सा लेती थीं. इसके बाद वह कई पॉपुलर टीवी शोज और फिल्मों के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी हैं.
सयानी गुप्ता
कोलकाता में अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद सयानी गुप्ता ने लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन से ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) में अपनी एक्टिंग की कला को और निखारा, जिसने फिल्मों और वेब सीरीज में उनके करियर को बनाने में अहम भूमिका निभाई है.
रसिका दुग्गल
अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर रसिका दुग्गल ने लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन से मैथ्स में डिग्री हासिल की है. इसके बाद उन्होंने FTII से सोशल कम्युनिकेशंस मीडिया और एक्टिंग में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा किया.
श्रेया सरन
श्रेया सरन एक और ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनका दिल्ली से गहरा जुड़ाव है. उन्होंने DPS मथुरा रोड से पढ़ाई पूरी करने के बाद लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन से ग्रेजुएशन किया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि दिल्ली का हर हिस्सा उनके लिए खास यादें समेटे हुए है.
तिलोत्तमा शोम
क्रिटिकली अकलेम्ड एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन की जानी-मानी पूर्व छात्राओं में से एक हैं. 'मॉनसून वेडिंग', 'सर', 'पाताल लोक' और 'लस्ट स्टोरीज 2' जैसी फिल्म और वेब-सीरीज में काम कर चुकीं एक्ट्रेस ने अपनी बारीकी भरी एक्टिंग के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है.
अर्चना पूरन सिंह
टीवी पर अपनी हंसी के लिए मशहूर अर्चना पूरन सिंह ने भी लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन से पढ़ाई की है. एक इंटरव्यू में उन्होंने हॉस्टलर के तौर पर बिताए अपने समय की यादें शेयर की थी. उन्होंने दिल्ली में अपनी पसंदीदा घूमने की जगहों के बारे में बताया, जिनमें मूलचंद से लेकर GK M-ब्लॉक मार्केट तक शामिल हैं.
लिलेट दुबे
फिल्मों, टेलीविजन और थिएटर में अपने काम के लिए मशहूर इस जानी-मानी एक्ट्रेस और थिएटर डायरेक्टर ने लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन से साहित्य और मास कम्युनिकेशन में दो मास्टर डिग्री हासिल की हैं.
संध्या मृदुल
इस जानी-मानी अभिनेत्री ने लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन से मैथ्स में डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने मार्केटिंग में अपना पोस्ट-ग्रेजुएशन पूरा किया. मुंबई में जन्मी संध्या 10 साल की उम्र में अपने परिवार के साथ दिल्ली आ गई थीं. उन्हें एक एक्ट्रेस, डांसर और लेखिका के तौर पर जाना जाता है. हाल ही में, उन्होंने अपनी पहली कविता की किताब 'Untamed' के साथ राइटिंग की दुनिया में कदम रखा है.