कौन से हैं वो 52 भारतीय संस्थान, जिन्हें QS वर्ल्ड रैंकिंग में मिली है जगह- पूरी लिस्ट

QS World University Rankings Indian Institutes: भारत के कई संस्थानों ने QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में अपनी जगह बनाई है. इसका जिक्र सरकार ने भी संसद में किया और कहा कि इससे वैश्विक स्तर पर भारत की साख मजबूत हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
QS World University Rankings India: भारत के टॉप शिक्षण संस्थान

केंद्र सरकार की तरफ से संसद में बताया गया है कि प्रतिष्ठित QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स (QS World University Rankings) में भारत की यूनिवर्सिटीज ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. रैंकिंग में शामिल होने वाले भारतीय संस्थानों की संख्या पहले के मुकाबले कई गुना बढ़ गई है. जहां 2015 तक ये संख्या 11 थी, वहीं अब ये बढ़कर अब 52 तक पहुंच चुकी है. सरकार की तरफ से बताया गया कि भारतीय विश्वविद्यालयों और संस्थानों ने वैश्विक स्तर पर अपनी साख मजबूत की है. ऐसे में आज हम आपके लिए उन सभी 52 संस्थानों और यूनिवर्सिटीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में जगह मिली है. 

IITs का दबदबा 

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में जगह बनाने वाले संस्थानों में सबसे ज्यादा IITs के नाम शामिल हैं. उनके अलावा केंद्रीय विश्वविद्यालयों के साथ-साथ कई प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज ने भी अपनी जगह बनाई है. नीचे आप रैंकिंग के हिसाब से पूरी लिस्ट देख सकते हैं. 

  1. IIT दिल्ली: 118 रैंक
  2. IIT बॉम्बे: 134 रैंक
  3. IIT मद्रास: 170 रैंक
  4. IIT खड़गपुर: 205 रैंक 
  5. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलोर: 221 रैंक 
  6. IIT कानपुर: 221 रैंक
  7. दिल्ली यूनिवर्सिटी: 322 रैंक 
  8. IIT रुड़की: 335 रैंक 
  9. IIT गुवाहाटी: 349 रैंक 
  10. शूलनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंस, सोलन: 452 रैंक 
  11. अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई: 470 रैंक 
  12. IIT BHU, वाराणसी: 510 रैंक 
  13. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, पंजाब: 526 रैंक 
  14. IIT इंदौर: 546 रैंक 
  15. जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU, दिल्ली): 555 रैंक 
  16. बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी: 575 रैंक 
  17. IIT हैदराबाद: 588 रैंक 
  18. वीआईटी वेल्लोर (VIT Vellore): 597 रैंक 
  19. सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी: 655 रैंक 
  20. जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली: - 686 रैंक 
  21. IIT धनबाद: 701-710 रैंक
  22. थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पटियाला: 701-710 रैंक
  23. Bharathiar यूनिवर्सिटी, कोयंबटूर: 711-720 रैंक
  24. जाधवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता: 721-730 रैंक
  25. NIT तिरुचिरापल्ली (NIT Trichy): 721-730 रैंक
  26. ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, सोनीपत: 751-760 रैंक
  27. लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, चहेरू (LPU): 791-800 रैंक 
  28. सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी: 791-800 रैंक 
  29. सवीथा इंस्टीट्यूट, तमिलनाडु (SIMATS): 801-850
  30. IIT गांधीनगर: 851-900 रैंक
  31. मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (MAHE): 851-900 रैंक
  32. यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद: 851-900 रैंक
  33. एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा: 901-950 रैंक
  34. यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता: 901-950 रैंक
  35. यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई: 901-950 रैंक
  36. UPES देहरादून: 901-950 रैंक
  37. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी: 951-1000 रैंक 
  38. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU): 1001-1200 रैंक
  39. चितकारा यूनिवर्सिटी, राजपुरा: 1001-1200 रैंक
  40. गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU): 1001-1200 रैंक
  41. IIT टेक्नोलॉजी भुवनेश्वर: 1001-1200 रैंक
  42. कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT), भुवनेश्वर: 1001-1200 रैंक
  43. पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़: 1001-1200 रैंक
  44. शिव नादर यूनिवर्सिटी, दादरी: 1001-1200 रैंक
  45. एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRM): 1001-1200 रैंक
  46. अमृता विश्व विद्यापीठम: 1201-1400
  47. गलगोटियास यूनिवर्सिटी (Galgotias University): 1201-1400 रैंक
  48. IIIT अलाहाबाद, प्रयागराज: 1201-1400 रैंक
  49. सत्यबामा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी: 1201-1400 रैंक
  50. शिक्षा 'ओ' अनुसंधान (SOA), भुवनेश्वर:  1201-1400 रैंक
  51. जामिया हमदर्द, नई दिल्ली: 1401+ रैंक
  52. पोंडिचेरी यूनिवर्सिटी: 1401+ रैंक

ये भी पढ़ें - AIIMS और राज्य के सरकारी कॉलेज की फीस में क्या होता है अंतर? NEET छात्रों के लिए काम की खबर

Featured Video Of The Day
राहुल गांधी से NDA ने मांगा जवाब, रांची लाठीचार्ज के विरोध में NDA का प्रदर्शन
Topics mentioned in this article
QS World University Rankings INDIA
QS World University Rankings List
India Top Universities
Top Universities In China