पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक वर्ष 2026 के लिए कक्षा 8, 10 और 12 की परीक्षा समय-सारणी (Date Sheet) जारी कर दी है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना शेड्यूल देख और डाउनलोड कर सकते हैं. बोर्ड के अनुसार 8, 10 और 12 की परीक्षाओं में कई बदलाव किए गए हैं. प्रैक्टिकल परीक्षा 2 फरवरी 2026 से 12 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी. उसके बाद किस तारीख से एग्जाम शुरू होंगे इस बारे में वेबसाइट पर जाकर डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
मुख्य विवरण इस प्रकार हैं:
कक्षा 12 और कक्षा 8 की परीक्षा: 17 फरवरी, 2026 से शुरू होगी।
कक्षा 10 की परीक्षा: 6 मार्च, 2026 से शुरू होगी।
परीक्षा का समय: सुबह की पाली - सुबह 11 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक (ओपन स्कूल सहित)।
पंजाब बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा शेड्यूल 2026
| परीक्षा की तारीख | विषय |
| 6 मार्च, 2026 | सामाजिक विज्ञान (Social Science) |
| 7 मार्च, 2026 | गायन संगीत (Singing Music) |
| 9 मार्च, 2026 | पंजाबी-A और पंजाब का इतिहास एवं संस्कृति-A |
| 10 मार्च, 2026 | कटिंग और सिलाई (Cutting and Sewing) |
| 11 मार्च, 2026 | अंग्रेजी (English) |
| 12 मार्च, 2026 | कृषि (Agriculture) |
| 13 मार्च, 2026 | हिंदी / उर्दू (वैकल्पिक) |
| 16 मार्च, 2026 | विज्ञान (Science) |
| 17 मार्च, 2026 | संस्कृत, उर्दू, जर्मन, फ्रेंच और NSQF विषय |
| 18 मार्च, 2026 | मैकेनिकल ड्राइंग और पेंटिंग |
| 19 मार्च, 2026 | पंजाबी-B और पंजाब का इतिहास एवं संस्कृति-B |
| 20 मार्च, 2026 | वादन संगीत (Playing Music) |
| 24 मार्च, 2026 | गणित (Mathematics) |
| 25 मार्च, 2026 | संगीत तबला |
| 27 मार्च, 2026 | कंप्यूटर साइंस |
| 30 मार्च, 2026 | गृह विज्ञान (Home Science) |
| 1 अप्रैल, 2026 | स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा |
पंजाब बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा शेड्यूल 2026
| परीक्षा की तारीख | विषय |
| 17 फरवरी, 2026 | गृह विज्ञान (Home Science) |
| 18 फरवरी, 2026 | समाजशास्त्र (Sociology) |
| 19 फरवरी, 2026 | मनोविज्ञान (Psychology) |
| 20 फरवरी, 2026 | बिजनेस स्टडीज |
| 21 फरवरी, 2026 | लोक प्रशासन (Public Administration) |
| 23 फरवरी, 2026 | संगीत (तबला) और ई-बिजनेस के मूल तत्व |
| 24 फरवरी, 2026 | कृषि (Agriculture) |
| 25 फरवरी, 2026 | अर्थशास्त्र (Economics) |
| 26 फरवरी, 2026 | जीव विज्ञान (Biology), मीडिया स्टडीज |
| 27 फरवरी, 2026 | अकाउंटेंसी (Accountancy) |
| 6 मार्च, 2026 | कंप्यूटर एप्लीकेशन |
| 7 मार्च, 2026 | सामान्य अंग्रेजी (General English) |
| 9 मार्च, 2026 | भूगोल (Geography) |
| 10 मार्च, 2026 | धर्म (Religion) |
| 11 मार्च, 2026 | रक्षा अध्ययन (Defense Study) |
| 12 मार्च, 2026 | सामान्य पंजाबी, पंजाब का इतिहास एवं संस्कृति |
| 13 मार्च, 2026 | गुरमत संगीत |
| 16 मार्च, 2026 | संगीत (गायन) |
| 17 मार्च, 2026 | NCC (National Cadet Corps) |
| 18 मार्च, 2026 | कंप्यूटर साइंस |
| 20 मार्च, 2026 | इतिहास (History) |
| 25 मार्च, 2026 | गणित (Mathematics) |
| 30 मार्च, 2026 | राजनीति विज्ञान |
| 1 अप्रैल, 2026 | पंजाबी इलेक्टिव, हिंदी इलेक्टिव, अंग्रेजी इलेक्टिव, उर्दू |
| 4 अप्रैल, 2026 | रसायन विज्ञान (Chemistry), डांस, NSQF विषय |
छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी संबंधित कक्षा की डेट शीट की पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं