PSEB Class 5 And 8 Results 2026: पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट कुछ ही दिनों में होगा जारी, ऐसे करें चेक

PSEB Class 5 And 8 Results 2026: बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा DigiLocker जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी परिणाम ऑनलाइन देखे जा सकता है.वहीं छात्र अपनी ओरिजिनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट अपने-अपने स्कूलों से हासिल कर सकेंगे. रिजल्ट जारी होने के कुछ ही दिन बाद स्कूल जाकर मार्कशीट हासिल की जा सकेगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
परीक्षा में पास होने के लिए, छात्रों को हर विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है.

PSEB Class 5 And 8 Results 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कुछ ही दिनों में कक्षा 5 और 8 के नतीजे जारी करने वाला है. बोर्ड की और से नतीजे आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी किए जाएंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे. पिछले सालों के नतीजों के ट्रेंड को देखा जाए तो, उम्मीद है कि बोर्ड अप्रैल के पहले सप्ताह में ही नतीजे जारी करेगा. बता दें कि कक्षा 5 की परीक्षा 7 से 27 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी. जबकि कक्षा 8 की परीक्षा 6 से 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थी. लाखों छात्रों ने ये परीक्षा दी है, जो कि अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. परीक्षा में पास होने के लिए, छात्रों को हर विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है.

PSEB कक्षा 8 का रिजल्ट 2026 कैसे देखें

  1. नतीजे जारी होते ही बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर नतीजों का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा. इस लिंक पर जाकर रिजल्ट देखा जा सकेगा.
  2. होमपेज पर, "Class 8 Result 2026" या "Class 5 Result 2026" का  लिंक होगा. अपनी क्लास के हिसाब से लिंक पर क्लिक कर दें.  इसपर क्लिक करें.
  3. एक नया पेज खुलेगा. जिसमें रोल नंबर भरने को कहा जाएगा. सही से रोल नंबर भरते ही नजीते आपके स्क्रीन पर आ जाएंगे. 
  4. आगे के लिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.

स्कूल से मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा DigiLocker जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी परिणाम ऑनलाइन देखे जा सकता है.वहीं छात्र अपनी ओरिजिनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट अपने-अपने स्कूलों से हासिल कर सकेंगे. रिजल्ट जारी होने के कुछ ही दिन बाद स्कूल जाकर मार्कशीट हासिल की जा सकेगी.

ये भी पढ़ें- Free UPSC Coaching: जामिया मिलिया इस्लामिया में फ्री UPSC कोचिंग के आवेदन शुरू, 6 जून को होगा एंट्रेंस एग्जाम

Featured Video Of The Day
Vrindavan के ISKON रसोई का अंदरूनी दृश्य: हर भोजन में भक्ति