PSEB Board Class 8 Result 2026: पंजाब सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल 8वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 96.51 प्रतिशत रहा है. जिन भी छात्रों ने इस साल PSEB की 8वीं कक्षा की परीक्षा दी थी, वो PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस साल कुल 2,62,996 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 2,53,789 छात्र पास हुए. जारी किए गए नतीजों के अनुसार इस साल लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 97.74 प्रतिशत रहा है. जबकि लड़कों का 95.42 प्रतिशत रहा है.
तमन्ना ने किया टॉप
इस साल PSEB की कक्षा 8वीं की परीक्षा में तमन्ना ने टॉप किया है. सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जैतो (फरीदकोट) की तमन्ना ने 600 में से पूरे 600 अंक हासिल किए है. तमन्ना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत स्कोर हासिल किया है.
रिज़ल्ट कैसे डाउनलोड करें?
- पंजाब सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
- pseb.ac.in के होमपेज पर, "Middle Examination Result-February 2026" का लिंक होगा. उसपर क्लिक कर दें.
- एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर अपना रोल नंबर या नाम डालें. फिर Get Results पर क्लिक करें.
- कक्षा 8 बोर्ड परीक्षा का रिज़ल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
- इसे डाउनलोड करें लें.
जो भी बच्चे 8वीं कक्षा में पास हुए हैं, वो अब 9वीं कक्षा में जाएंगे. वहीं जो छात्र फेल हुए हैं, उन्हें साल बचाने का मौका दिया जाएगा और वो कम्पार्टमेंट परीक्षा देकर अपना साल बचा सकेंगे.