PM मोदी की परीक्षा पे चर्चा की 10 बड़ी बातें, AI से गेमिंग तक और कैसे करें परीक्षा की तैयारी, जानें

परीक्षा पे चर्चा के 9 वें संस्कण में पीएम मोदी ने एआई और गेमिंग जैसे ज्वलंत मुद्दों पर भी बच्चों को अपनी सलाह दी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
रीक्षा पे चर्चा में छात्रों ने पीएम को बताया कि पढ़ाई में कैसे एग्जाम वॉरियर उनके लिए बहुत हेल्पफुल है.

Pariksa pe charcha 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के दौरान छात्रों से रूबरू हो रहे हैं. इस कार्यक्रम में बच्चे अपने-अपने सवाल पूछ रहे हैं और प्रधानमंत्री उनका बारी-बारी से जवाब दे रहे हैं. इस कड़ी में आज 6 फरवरी को पीएम मोदी फिर बच्चों के उलझन भरे सवालों का जवाब दे रहे हैं. 'परीक्षा पे चर्चा' का यह नौवां संस्करण है, जो सुबह 10 बजे से शुरू हुआ है. चलिए जानते हैं छात्रों की शिक्षा से जुड़ीं उन 10 बातों को जो 'परीक्षा पे चर्चा' में डिस्कस हुई हैं.

1. एग्जाम टाइम में फोकस कैसे करें?

एक बच्चे के इस सवाल पर पीएम मोदी ने कहा, 'क्या आप इस प्रोग्राम को भूल जाएंगे? तो इस पर बच्चे ने कहा, नहीं, याद रहेगा, इसे कभी नहीं भूलेंगे'. पीएम मोदी कहते हैं, 'इसका कारण है कि आप इससे जुड़े हैं. इसलिए याद रहे अपने होशियार दोस्तों से सीखें और दोस्तों को सिखाएं भी'.

2. मार्क्स जरूरी हैं या स्किल्स?

इस पर पीएम मोदी ने कहा कि दोनों में संतुलन होना चाहिए. दोनों में से एक भी कम हुआ तो नुकसान होगा. स्किल दो तरह की होती हैं, लाइफ और प्रोफेशनल स्किल. दोनों पर ही ध्यान देना जरूरी है. शिक्षा और स्किल में कोई अंतर नहीं है, बस स्किल जीवन में जरूरी है.

3. प्री-बोर्ड एग्जाम में अच्छा स्कोर कैसे कर सकते हैं?

छात्र अकसर अच्छा स्कोर का प्रेशर ले लेते हैं, जिस पर पीएम ने कहा, 'शिक्षा को बोझ की तरह ना लें. इसके कॉन्सेप्ट को बारीकी से समझें और सीखें भी. मार्क्स कुछ समय के लिए होते हैं. नंबर सिस्टम पैटर्न को फॉलो ना करें.  

Advertisement

4. लाइफ स्किल्स और प्रोफेशनल स्किल्स?

पीएम का इस पर कहना है कि स्किल्स और हॉबीज में बैलेंस अनिवार्य है. यही सफलता की कुंजी है. लाइफ में दोनों ही जरूरी है, क्योंकि स्किल की शुरुआत ज्ञान से होती है और ज्ञान शिक्षा से आता है.

5. जो छूट जाता है उसे कैसे कवर करें?

सिलेबस बढ़ा होने की वजह से कई छात्र इसे पूरा कवर नहीं कर पाते हैं. इस सवाल पर पीएम ने कहा, 'इसमें टीचर को भी प्रयास करने की जरूरत है. टीचर को छात्रों की स्पीड से बस एक कदम आगे होना चाहिए. अगर टीचर 50 कदम आगे निकलेंगे तो बच्चे पीछे छूट
 जाएंगे.

Advertisement

6. अपने पैटर्न पर पूरा भरोसा करो

पीएम मोदी ने कहा कि एक पैटर्न में पढ़ाई करो और उस पर पूरा भरोसा रखो. इस बीच अगर कोई आपको सुझाव देता है तो उसे ध्यान से सुनें और समझने की कोशिश करें, लेकिन मेहनत अपने नजरिए से करें.

7. बोर्ड एग्जाम के साथ प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करना कितना सही है?

इस पर पीएम मोदी ने कहा कि यह चिंता बिल्कुल जायज है, लेकिन पहले बोर्ड परीक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए. अगर हम अपने कोर्स को ही अच्छे से पढ़ लेंगे तो प्रतियोगी परीक्षाओं में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

8.  गेमिंग पर पीएम की छात्रों को सलाह

एक छात्र के गेमिंग पर सवाल के जवाब में पीएम ने कहा कि यह भी एक स्किल है और इसे सीखना चाहिए, लेकिन सट्टेबाजी से बचना चाहिए. क्योंकि जुआ बर्बाद कर देता है.

9. 'एग्जाम वॉरियर' पर बच्चों का अनुभव

परीक्षा पे चर्चा में छात्रों ने पीएम को बताया कि पढ़ाई में कैसे एग्जाम वॉरियर उनके लिए बहुत हेल्पफुल है. छात्रों ने बताया कि एग्जाम वॉरियर से परीक्षा के दौरान बहुत कुछ सीखने को मिलता है.

Advertisement

10.  AI पर क्या बोले पीएम?

दुनियाभर में AI टेक्नोलॉजी छाई हुई है. ऐसे में पीएम अपने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में इस विषय पर बोलना नहीं भूले. उन्होंने बताया कि AI के इस्तेमाल से पढ़ाई और अपने काम को कैसे आसान बना सकते हैं.

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026 Exit Poll | बंगाल से लेकर असम तक, किसकी बन रही सरकार? |Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article