प्रयागराज में भीषण गर्मी का कहर: बदला स्कूलों का समय, अब सुबह 7:30 से लगेंगी क्लास

प्रयागराज में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल दिया गया है. 20 अप्रैल से स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 12:00 बजे तक चलेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
यह आदेश केवल सरकारी स्कूलों के लिए नहीं है, बल्कि प्रयागराज जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूल CBSE, ICSE और अन्य सभी बोर्डों के स्कूल के लिए है. 

School timing : उत्तर प्रदेश में सूरज के तेवर तीखे होते ही आम जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है. प्रयागराज में भीषण गर्मी और लू (Heatwave) के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सेहत की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA), प्रयागराज ने जनपद के सभी स्कूलों के समय में बदलाव करने का आदेश जारी किया है.

20 अप्रैल से लागू होगा नया समय

बीएसए अनिल कुमार द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, प्रयागराज के जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अब कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल सुबह 07:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही संचालित होंगे. यह नया समय सोमवार, 20 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो जाएगा.

इन स्कूलों पर लागू होगा आदेश

यह आदेश केवल सरकारी स्कूलों के लिए नहीं है, बल्कि प्रयागराज जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूल, CBSE, ICSE और अन्य सभी बोर्डों के स्कूल के लिए है. 

क्यों लिया गया यह फैसला?

पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. दोपहर के समय लू चलने से छोटे बच्चों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया था. अभिभावकों की चिंता और बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए विभाग ने स्कूलों को दोपहर होने से पहले बंद करने का निर्णय लिया है. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्कूल इस नियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेंगे. प्रशासन ने अभिभावकों को भी सलाह दी है कि बच्चों को स्कूल भेजते समय पानी की बोतल साथ दें और उन्हें धूप से बचाने के लिए उचित उपाय करें.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Breaking News | ओवरटेक बना मौत का कारण! अहमदाबाद में हिंसा | Ahmedabad News | NDTV India