Pariksha Pe Charcha 2026: 6 फरवरी को पीएम मोदी देंगे बोर्ड एग्जाम का 'सक्सेस मंत्र', 4 करोड़ छात्रों से होगी बात

पीएम मोदी 6 फरवरी को 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के जरिए 4 करोड़ से ज्यादा छात्रों को बोर्ड एग्जाम के टिप्स देंगे. जानें क्या होगा खास और कैसे देखें लाइव

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
खबर है कि इस बार 4 करोड़ से भी ज्यादा स्टूडेंट्स ने इस प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है.

PPC 2026 DATE : बोर्ड परीक्षाएं पास आते ही छात्रों के मन में धक-धक शुरू हो जाती है. इसी टेंशन को दूर करने और छात्रों में जोश भरने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर 'परीक्षा पे चर्चा' (PPC 2026) के 9वें एडिशन के साथ वापस आ रहे हैं. इस साल यह खास कार्यक्रम 6 फरवरी को होने जा रहा है. पीएम मोदी ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर करते हुए बताया कि वह देशभर के नन्हे 'एग्जाम वॉरियर्स' से बात करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

यह भी पढ़ें- भारत में कब हुई थी रविवार को पहली छुट्टी ? किस भारतीय की मांग पर हुआ था ये फैसला, यहां जानें  

4 करोड़ से ज्यादा छात्रों का रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन

इस साल 'परीक्षा पे चर्चा' ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. खबर है कि इस बार 4 करोड़ से भी ज्यादा स्टूडेंट्स ने इस प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. पीएम मोदी सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर और गुवाहाटी जैसे शहरों के छात्रों से भी जुड़ेंगे.

परीक्षा पे चर्चा में छात्रों को क्या मिलेगा?

  • स्ट्रेस मैनेजमेंट
  • एग्जाम के दौरान होने वाली घबराहट को कैसे दूर करें.
  • टाइम मैनेजमेंट
  • आखिरी दिनों में रिवीजन का सही तरीका क्या हो.
  • पेरेंट्स के लिए टिप्स
  • माता-पिता बच्चों पर प्रेशर डालने के बजाय उनकी मदद कैसे करें.

कैसे देख पाएंगे आप?

  • दूरदर्शन (DD News) पर लाइव प्रसारण.
  • MyGov.in की वेबसाइट पर.
  • PMO और शिक्षा मंत्रालय के YouTube चैनल पर.
  • स्कूलों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे बच्चों के लिए बड़ी स्क्रीन पर इसे दिखाने का इंतजाम करें.
Featured Video Of The Day
चिंतन रिसर्च फाउंडेशन की कॉन्फ्रेंस: क्यों Africa है भारत के लिए अगला बड़ा Manufacturing Hub?