Patna University Academic Calendar 2026: पटना यूनिवर्सिटी ने जारी किया एकेडमिक कैलेंडर, इस दिन से शुरू हो रहे हैं UG और PG दाखिले

Patna University Academic Calendar: पटना विश्वविद्यालय ने आगामी सत्र के लिए अपना एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है. स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया से लेकर क्लासें शुरू होने की स्पष्ट जानकारी इसमें दी गई है. जो भी छात्र पटना विश्वविद्यालय से स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कोर्स करना चाहते हैं वो एक बार एकेडमिक कैलेंडर अच्छे से पढ़ लें.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रेगुलर और सेल्फ-फाइनेंस्ड UG कक्षाएं 11 जुलाई से शुरू कर दी जाएंगी.

Patna University Academic Calendar: पटना विश्वविद्यालय में अंडरग्रेजुएट (UG) प्रोग्राम और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिले लेने की प्रक्रिया मई महीने से शुरू होने जा रही. जो भी छात्र पटना कॉलेज से अंडरग्रेजुएट कोर्स या पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम करना चाहते हैं, वो आवेदन करने की तैयार कर लें. अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए एडमिशन प्रक्रिया 9 मई से शुरू होगी और 7 जुलाई तक पूरी कर दी जाएगी. नए छात्रों के लिए एक इंडक्शन मीटिंग 10 जुलाई को होगी. जबकि रेगुलर और सेल्फ-फाइनेंस्ड UG कक्षाएं 11 जुलाई से शुरू कर दी जाएंगी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबद्ध कॉलेजों, विभागों, कोर्स कोऑर्डिनेटरों को निर्देश दिया है कि इस कार्यक्रम का कड़ाई से पालन करें और एकेडमिक सत्र समय पर शुरू हो.

Add image caption here

पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम के दाखिले कब से होंगे शुरू

पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए एडमिशन प्रोसेस 10 जून से शुरू होगा. ये प्रक्रिया 15 जुलाई तक चलेगा. विश्वविद्यालय प्रशासन की और से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार PG स्टूडेंट्स के लिए इंडक्शन मीटिंग 16 जुलाई को होगी और क्लास 1 जुलाई से शुरू होंगी.

  1. अंडरग्रेजुएट (UG) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 अप्रैल तक स्वीकार किए जाएंगे.
  2. पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम (PG) के लिए आवेदन 30 जून तक स्वीकार किए जाएंगे. 
  3. UG प्रवेश प्रक्रिया 7 जुलाई तक और PG प्रवेश प्रक्रिया 15 जुलाई तक पूरी कर ली जाए.
  4. अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षाएं 12 जून से शुरू होंगी
  5. पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए प्रवेश परीक्षाएं 8 जुलाई से शुरू होकर 12 जुलाई तक चलेंगी.
  6. PMIR, LLM, MEd, Biochemistry, Biotechnology, ESM, MSW, MCA, MJMC, MLIS, Music और ISM जैसे विशेष कोर्सों के एडमिशन 25 जुलाई तक पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है.

जो भी उम्मीदवार दाखिला लेना चाहते हैं, वो पटना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर एक बाद दााखिले से जुड़े नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ लें और बताई गई तारीखों के हिसाब से आवेदन कर दें. 

इस लिंक पर जाकर पढ़ें नोटिफिकेशन

Featured Video Of The Day
Asha Bhosle Death News | Mumbai में कहां और कितने बजे होगा आशा ताई का अंतिम संस्कार?