Pariksha Pe Charcha 2026: AI का सही इस्तेमाल कैसे करें, परीक्षा पे चर्चा में पीएम मोदी ने छात्रों को दिए टिप्स

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने छात्रों को बताया कि एआई का इस्तेमाल कैसे करना है. साथ ही परीक्षा को लेकर कई तरह के टिप्स भी दिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा के 9वें सीजन में पीएम मोदी ने छात्रों से कई दिलचस्प बातें कीं. इस दौरान पीएम मोदी से छात्रों ने कई तरह के सवाल भी किए. एआई से लेकर स्किल डेवलेपमेंट और एग्जाम स्ट्रेस पर भी बात हुई. परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में पीएम मोदी ने छात्रों को बताया कि टेक्नोलॉजी के इस दौर में एआई की इस्तेमाल कैसे करें. साथ ही ये भी बताया कि कठिन विषयों की तैयारी कैसे करनी है. पीएम मोदी से जब छात्रों ने एआई के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि आप लोग भाग्यशाली हैं, आपको टेक्नोलॉजी मिली है. मेरे जमाने में ये सब नहीं था. इस टेक्नोलॉजी का सही उपयोग करना, ये विवेक बुद्धि हमें विकसित करनी होगी. एआई आपकी ताकत को बढ़ाने वाली होनी चाहिए. 

एआई का इस्तेमाल कैसे करें

पीएम मोदी ने छात्रों को बताया कि एआई का इस्तेमाल कैसे करना है. पीएम ने कहा, एक तो होता है कि मैं एआई को कहूं कि किसी बायोग्राफी के मेन 10 प्वाइंट बता दो, एआई आसानी से ये दे देगा. मुझे इससे लगा कि मुझे बहुत ज्ञान हो गया. इससे आपका कोई लाभ नहीं हुआ. हालांकि अगर मैं एआई को पूछूं कि मेरी इन विषयों में रुचि है और बताओ कि कौन सी 10 अच्छी बायोग्राफी हैं, जिन्हें मैं पढ़ूं... फिर बाजार जाकर वो किताबें खरीदिए. इससे आपको एआई से लाभ मिलेगा और आपका डेवलेपमेंट होगा. 

क्या होना चाहिए पढ़ाई का पैटर्न

एक छात्र ने पीएम मोदी से पूछा कि माता-पिता और शिक्षक अलग-अलग पढ़ाई के तरीके (पैटर्न) बताते हैं, तो क्या करना चाहिए. पीएम मोदी ने कहा कि जैसे हर किसी के खाने का तरीका अलग होता है, वैसे ही पढ़ाई का भी अपना पैटर्न होना चाहिए. दूसरों के सुझाव सुनें, लेकिन अपने अनुभव के आधार पर अपना पैटर्न खुद चुनें. वहीं एक छात्र ने शिकायत करते हुए कहा कि वे अक्सर टीचर की स्पीड से पीछे रह जाते हैं. पीएम ने सुझाव दिया कि छात्र को अगले हफ्ते पढ़ाए जाने वाले विषयों को पहले से थोड़ा देख लेना चाहिए, जिससे क्लास में उनकी जिज्ञासा और समझ बेहतर हो.

Pariksha Pe Charcha: नंबर ज्यादा जरूरी हैं या फिर स्किल? छात्र के सवाल पर पीएम मोदी ने दिया ये जवाब

Featured Video Of The Day
Ghooskhor Pandat Controversy पर एक्टर Manoj Bajpayee ने दी प्रतिक्रिया | Netflix Series | Breaking