'हम करते हैं प्रबंध आप चिंता मत कीजिए', JEE Main रिजल्ट से ठीक पहले NTA ने शेयर किया मीम

JEE Main Result Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन का रिजल्ट जारी कर दिया है. इससे ठीक पहले एनटीए की तरफ से एक मीम शेयर किया गया, जिसमें छात्रों को संबोधित किया गया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
JEE Main Result Out: NTA ने जारी किया रिजल्ट

JEE Main Result Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से आखिरकार JEE Main 2026 के सेशन-2 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट का लाखों छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. रिजल्ट से पहले एनटीए ने फाइनल आंसर की जारी की थी, जिसने छात्रों की उत्सुकता को और ज्यादा बढ़ा दिया. इसी बीच NTA ने छात्रों की चुटकी लेते हुए सोशल मीडिया पर एक मीम भी शेयर किया. रिजल्ट जारी होने से पहले शेयर हुए इस मीम का मकसद माहौल को हल्का बनाना था, क्योंकि इस प्रतियोगी परीक्षा के लिए काफी ज्यादा कॉम्पिटिशन है. 

करते हैं कुछ प्रबंध...

इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए एनटीए की तरफ से पंकज त्रिपाठी का मशहूर मीम शेयर किया गया, जिसमें वो कहते हैं- हम करते हैं प्रबंध, आप चिंता मत कीजिए. एनटीए की तरफ से शेयर हुए वीडियो में ऊपर लिखा है, स्टूडेंट्स- JEE Main 2026 का रिजल्ट कब अनाउंस होगा? इसके नीचे एनटीए का जवाब है- हम करते हैं प्रबंध आप चिंता मत कीजिए... साथ ही कालीन भैया का वीडियो भी लगाया गया है. 

JEE Main Result Direct Link: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
JEE (Main)- Session 2 Paper 1 Result 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें.
अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड (या जन्मतिथि) डालें.
आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें.

Advertisement

कुल इतने लाख छात्रों ने दी परीक्षा

इस साल परीक्षा दो सत्रों जनवरी और अप्रैल में आयोजित की गई, जिसमें कुल 15,38,468 यूनिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया. परीक्षा देश-विदेश के कुल 319 शहरों में आयोजित की गई, जिनमें भारत के बाहर के 15 शहर भी शामिल रहे. परीक्षा 13 भाषाओं में कराई गई. अप्रैल सत्र में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 93.11 प्रतिशत दर्ज की गई. 

JEE Mains 2026 सेशन 2 में 26 लोगों ने स्कोर किया 100 Percentile , यहां देखें Toppers की पूरी लिस्ट

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: ईरानी जहाज पर Trump ने कैसे किया कब्जा?