NEET-JEE के लिए इन छात्रों को अपडेट करना होगा AADHAAR कार्ड, NTA ने बताया प्रोसेस

NTA Exam Aadhaar Rule: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से आयोजित होने वाली तमाम परीक्षाओं के लिए आधार का एक नियम लागू होता है, इसके बिना आवेदन खारिज हो सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
NTA ने आधार कार्ड को लेकर जारी किया निर्देश

NEET-JEE समेत तमाम परीक्षाओं को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक जरूरी नियम के बारे में बताया है. एनटीए की तरफ से बताया गया है कि तमाम परीक्षाएं देने वाले कुछ छात्रों को आधार कार्ड अपडेट करना जरूरी है. जिन छात्रों ने 15 साल की उम्र से पहले अपना आधार कार्ड बनवाया था और उसे इसके बाद कभी अपडेट नहीं किया तो उन्हें अपना बायोमेट्रिक्स अपडेट करना होगा, बिना इसके एनटीए की परीक्षाओं में शामिल होने पर दिक्कत हो सकती है. एजेंसी ने आधार वेरिफिकेशन का पूरा प्रोसेस भी बताया है. 

एग्जाम सेंटर पर हो सकती है दिक्कत

एनटीए ने बताया है कि जिन छात्रों ने अपना बायोमेट्रिक्स अपडेट नहीं किया है, उन्हें एग्जाम सेंटर पर वेरिफिकेशन में दिक्कत हो सकती है. उम्र के साथ आइरिस, फिंगर प्रिंट और चेहरे में बदलाव आता है, ऐसे में डिजिलॉकर में रजिस्ट्रेशन में भी परेशानी हो सकती है. इसीलिए किसी भी परीक्षा का फॉर्म भरने से पहले आधार कार्ड को अपडेट कर लें और 15 साल की उम्र के बाद एक बार जरूर बायोमेट्रिक्स वाला प्रोसेस दोहराएं. 17 साल तक की उम्र के बच्चों के लिए ये बिल्कुल मुफ्त है. 

ऐसे अपडेट करें बायोमेटिक्स 

  • आधार कार्ड में बायोमेट्रिक्स अपडेट के लिए आपको आधार सेंटर जाना होगा
  • नजदीकी आधार सेंटर की जानकारी आपको uidai.gov.in पर मिल जाएगी
  • अपना आधार कार्ड साथ लेकर जाना होगा
  • आधार सेंटर पर आपकी उंगलियों के निशान, आइरिस और नई फोटो ली जाएगी
  • यहां से मिलने वाली रसीद संभालकर रखें और स्टेटस चेक करते रहें
  • आमतौर पर 10 से 15 दिन में आधार अपडेट हो जाता है 

परीक्षाओं के लिए बायोमेट्रिक्स क्यों जरूरी?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी देशभर में तमाम बड़े एंट्रेंस एग्जाम करवाती है. इसमें जेईई-नीट के अलावा CUET और यूजीसी नेट जैसे बड़े एग्जाम शामिल हैं. इन सभी में अभ्यर्थियों का सत्यापन करने के लिए बायोमेट्रिक्स का इस्तेमाल होता है. एंट्री के वक्त अगर ये फेल होता है या फिर इसमें किसी तरह की दिक्कत आती है तो अभ्यर्थी को एग्जाम देने से रोका जा सकता है. ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक्स अपडेट करना चाहिए. 

यह भी पढ़ें | होली पर चार दिन तक बंद रहेंगे स्कूल, यूपी में 2027 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट हुई जारी

Advertisement

यह भी पढ़ें | Success Story: MBA से UPSC तक का सफर: दिल्ली DCP आकांक्षा यादव ने बताया बिना कोचिंग कैसे बनीं IPS

Featured Video Of The Day
धमकियों के बीच सितारों की सुरक्षा पर करोड़ों खर्च?
Topics mentioned in this article
NTA Exam
NTA Exam 2027
Aadhaar Biometric
Aadhaar Biometric Update

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं